खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, जानें मस्ती की पाठशाला में किस ख़िलाड़ी ने बाजी मारी

महराजगंज जनपद के निचलौल ब्लाक की ग्रामसभा गिराहिया कंपोजिट विद्यालय में समर कैंप में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पढें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 18 May 2024, 8:12 PM IST
google-preferred

निचलौल (महराजगंज): निचलौल ब्लॉक के गिराहिया में स्थित कंपोजिट विद्यालय में समर कैंप के दूसरे दिन शनिवार को उद्घाटन किया गया। 
संजय कुमार यादव अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा संघ निचलौल तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश कुमार चौधरी और निचलौल ब्लॉक के एआरओ संजय चौधरी द्वारा मां  सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया।

बच्चों की मस्ती की पाठशाला में विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन भी किया गया।

योगाभ्यास,कुर्सी दौड़, रस्साकसी, सुलेख, चित्रकला, रंगोली तथा अन्य प्रकार के मनोरंजक खेलों के बीच कार्यक्रम चलता रहा।

कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया।

सभी छात्र एवं छात्राओं को छुट्टियों हेतु गृहकार्य भी दिया गया।

इस अवसर पर धन्नू चौहान, भूपेंद्र सिंह, अवधेश प्रसाद, विनोद गुप्ता, संजय शर्मा, अरविंद विश्वकर्मा, शंभू रावत, राजेश कुमार, बृजेश यादव, वरुण प्रजापति ने अपना विशेष योगदान दिया।

Published :  18 May 2024, 8:12 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement