Budget Session 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया विकसित भारत का संदेश, महाकुंभ हादसे पर जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 31 January 2025, 12:35 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। राष्ट्रपति ने आज शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने युवाओं की शिक्षा और उनके लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर विशेष ध्यान दिया है। इसके साथ ही सरकार ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' और वक्फ संशोधन विधेयक की दिशा में  अहम कदम उठाया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने कहा कि देश के हर गरीब और मध्यम वर्ग समुदाय पर मां लक्ष्मी की कृपा रहे। 

उन्होंने अपने अभिभाषण में संविधान को अपनाए जाने के 75 साल पूरे होने का जिक्र किया और प्रयागराज महाकुंभ के दौरान हादसे पर भी दुख व्यक्त किया। 

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के छह करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा मेरी सरकार ने आदिवासी समाज के पांच करोड़ लोगों के लिए 'धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान' शुरू किया है।

संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि दो महीने पहले, हमने अपने संविधान को अपनाने के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाया और कुछ दिन पहले, हमने 75 साल की अपनी यात्रा पूरी की। सभी भारतीयों की ओर से, मैं नमन करता हूं बाबासाहेब अम्बेडकर और संविधान समिति के अन्य सभी लोगों को धन्यवाद।

संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कहती हैं कि ऐतिहासिक महाकुंभ चल रहा है। यह हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक जागृति का त्योहार है। भारत और दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं ने प्रयागराज में पवित्र डुबकी लगाई है।' मौनी अमावस्या के दिन हुई दुर्घटना पर संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि  हाल ही में हमने संविधान को अपनाने के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाया और कुछ दिन पहले, हमने 75 साल की अपनी यात्रा पूरी की. सभी भारतीयों की ओर से मैं बाबासाहेब अम्बेडकर को नमन करती हूं और संविधान समिति के अन्य सभी लोगों को धन्यवाद।

कुछ देर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में आर्थिक समीक्षा 2024-25 पेश करेंगी।