हिंदी
बलरामपुर: वेटलैंड संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए दो फरवरी को जिले में छात्र छात्राओं के मध्य प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा। इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों को वेटलैंड की महत्वता बताई जाएगी।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार, यह जानकारी देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने बताया कि वेटलैंड संरक्षण के लिए शिक्षा विभाग द्वारा मुहिम की शुरुआत की जाएगी। जिससे लोगों को जिले के कोने कोने तक वेटलैंड भूमि के प्रति जागरूक किया जाएगा।
वेटलैंड्स मित्र बनेंगे छात्र
बीएसए शुभम ने बताया कि वेटलैंड संरक्षण के लिए छात्रों को वेटलैंड्स मित्र बनाए जाएंगे। जिन्हें लोगों को जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई जाएगी।
वर्ल्ड वेटलैंड डे पर प्रतियोगिता
वर्ल्ड वेटलैंड डे पर जिले भर में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत विद्यालयों ने छात्र छात्राओं के मध्य प्रतियोगिता कराई जाएगी।
पेंटिंग प्रतियोगिता होगी आयोजित
परिषदीय विद्यालयों में कक्षा छह से आठ के छात्रों के मध्य पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसका विषय भविष्य में वेटलैंड की सुरक्षा होगा। बीएसए शुभम शुक्ला ने बताया इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों को वेटलैंड का महत्व बताते हुए शिक्षकों द्वारा उन्हें जागरूक किया जाएगा।
क्या होता है वेटलैंड
जहां जमीन पर पानी मौजूद होता है, उस भूमि को वेटलैंड कहा जाता है। यह पानी ताजा अथवा खारा भी हो सकता है। इस भूमि पर पानी स्थाई अथवा मौसमी रूप से संग्रहित रहता है। यह क्षेत्र स्थलीय और जलीय प्राणियों के बीच का संक्रमण क्षेत्र होता है।
Published : 23 January 2025, 6:04 PM IST
Topics : Balrampur balrampur news Breaking News bsabalrampur Dynamite News Hindi News UP News vetland बलरामपुर न्यूज़