हिंदी
अयोध्या: राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अब प्रशासन सतर्क मोड में आ गया है। इस मामले में अब मंगलवार को एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, ईमेल मिलने के बाद व्यापक सर्च अभियान चलाया गया था और सतर्कता बढ़ा दी गई थी। लेकिन सर्च अभियान में कुछ भी नहीं मिला था फिर भी मामले को गंभीरता से लेते हुए राम जन्मभूमि ट्रस्ट कार्यालय के अकाउंट ऑफिसर महेश कुमार ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
ईमेल से भेजी गई धमकी
राम मंदिर को दो दिन पहले ‘हॉटमेल’ के जरिए भेजा गया था। ईमेल भेजने वाले ने खुद को तमिलनाडु आईएसआई सेल का इंचार्ज बताया है। मेल में लिखा गया कि तमिलनाडु में चल रहे कुछ घोटालों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए अयोध्या के राम मंदिर पर बड़ा हमला किया जाएगा। हालांकि, अब तक ट्रस्ट की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और सुरक्षा से जुड़ी सभी जानकारियों को फिलहाल गोपनीय रखा गया है।
पहले भी मिली चुकी धमकियां
राम मंदिर को इससे पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं। राम मंदिर पहले भी आतंकी संगठनों के निशाने पर रहा है। इससे पहले सितंबर 2024 में भी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इन संभावित खतरों के मद्देनजर अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पहले से ही लागू हैं। राम मंदिर और उसके आसपास का इलाका अभेद्य सुरक्षा घेरे में है। आधुनिक तकनीक से लैस ड्रोन सर्विलांस सिस्टम से पूरे क्षेत्र पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही मंदिर के चारों ओर सुरक्षा घेरा लगातार मजबूत किया जा रहा है।
Published : 15 April 2025, 5:49 PM IST
Topics : Ayodhya ayodhya news bomb blast threat Lucknow News in Hindi Ram Mandir ram mandir bomb blast ram mandir FIR ram mandir news shri ram temple trust