राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा अपडेट, नई SIT ने संभाली जांच की कमान; वर्चुअल बैठक में खंगाला पूरा ब्योरा
अयोध्या राम मंदिर की दान पेटिकाओं से चढ़ावा चोरी के मामले में गठित नई एसआईटी ने जांच की कमान संभाल ली है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद यूपी सरकार ने 26 जुलाई को नई टीम गठित की थी। टीम के तीनों अधिकारियों ने वर्चुअल बैठक कर अब तक की जांच, पुलिस कार्रवाई, आरोपियों से पूछताछ और सामने आए साक्ष्यों की जानकारी ली है। अब आगे की विवेचना एसआईटी की निगरानी में होगी।