हिंदी
फतेहपुर: जिले के पटेलनगर चौराहे पर अटेवा पेंशन बचाओ मंच के प्रादेशिक आवाह्न पर शहीद डॉ रामाशीष सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पेंशन संकल्प दिवस के अवसर पर कई शिक्षकों ने शामिल होकर कैंडल मार्च निकाला और डॉ रामाशीष सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया।
अटेवा जिलाध्यक्ष निधान सिंह ने कहा कि हम लोग प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी डॉ रामाशीष सिंह की शहादत को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की लेकिन सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी जब हमारी पुरानी पेंशन बहाल कर दी जाएगी।
सभी तहसीलों और ब्लॉकों पर ये कार्यक्रम किया गया।
अटेवा महामंत्री मुकेश मौर्य ने कहा जब तक हमारी पुरानी पेंशन बहाल नहीं की जाएगी। हम संघर्ष करते रहेंगे। सरकार से मांग कर रहे हैं कि अगर हमारी पेंशन बहाल नहीं की जाएगी तो हम सब एक बड़ा आंदोलन करेंगे।
Published : 8 December 2024, 4:39 PM IST
Topics : ateva DynamiteNews Fatehpur ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist pension resolution day TrendingNews uttar pradesh