D Gukesh के बाद भारतीय महिला ने चेस में रचा इतिहास, Koneru Humpy ने किया नाम रौशन

साल 2024 के खत्म होने से पहले भारत को एक और खुशखबरी मिल गई है। कोनेरू हम्पी ने FIDE वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है। डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़िए पूरी खबर

Updated : 29 December 2024, 2:02 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: साल 2024 के खत्म होने से पहले भारत को एक और खुशखबरी मिल गई है। रविवार को 37 साल की कोनेरू हम्पी ने FIDE वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है। कोनेरू ने 11वें राउंड में इंडोनेशिया की इरीन सुकंदर को हराकर यह टाइटल अपने नाम किया। 

डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार कोनेरू ने दूसरी बार ये वर्ल्ड रैपिड खिताब जीतकर भारत का नाम रौशन किया है। इससे पहले उन्होंने साल 2019 में मॉस्को में टाइटल अपने नाम किया था। इस टाइटल को अपने नाम करने के साथ ही हम्पी ने चाइना की जू वेनजुन(Ju Wenjun) के क्लब में एंट्री कर ली है, जिन्होंने एक फॉर्मेट में एक से ज्यादा बार खिताब जीता।

 

कैसा है कोनेरू हम्पी  का चेस करियर?

हंपी के चेस करियर की बात करें तो उनका रेपिड चेस चैंपियनशिप में प्रदर्शन शानदार रहा है, साल 2012 में मॉस्को इवेंट में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था, जबकि पिछले साल उज्बेक्सितान में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। भारत की नंबर 1 महिला चेस कोनेरू हंपी ने 8.5/11 राउंड में हासिल किए और ये खिताब अपने नाम किया।

आखिरी राउंड में जीता खेल

आखिरी राउंड से पहले छह खिलाड़ी - जू वेनझुन, कतेरिना लाग्नो, हारिका द्रोणावल्ली, अफ्रूजा खामदामोवा, टैन झोंग्यी और इरीन - 7.5 अंकों के साथ हम्पी के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर थीं। सभी टॉप बोर्डों पर मुकाबले ड्रॉ रहे, लेकिन हम्पी ने इरीन के खिलाफ लास्ट राउंड में जीत हासिल कर खिताब पर अपने नाम कर लिया। 

भारत को 2024 में मिले 2 चेस चैंपियन

इस साल भारत को 2 चेस चैंपियन मिल गए है। इससे पहले डी गुकेश ने क्लासिकल प्रारूप में शतरंज विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीता था।  डोम्माराजू गुकेश ने खिताबी मुकाबले में 14वें राउंड में चीन के डिंग लिरेन को हराया था। इसके साथ ही गुकेश ने विश्व नाथन आनंद के एलीट क्लब में एंट्री कर ली थी। गुकेश विश्व चैंपियन बनने वाले भारत के दूसरे शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं।

Published : 
  • 29 December 2024, 2:02 PM IST