हिंदी
नौतनवा (महराजगंज) नौतनवा थाना क्षेत्र के बरवा गांव में तेज रफ्तार स्कार्पियो UP 32 NE 9997 दुकान में जा घुसा जिससे मौके पर 16 वर्षीय बालक का दर्दनाक मौत हो गई।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार स्थानीय लोगों ने बताया कि कार चालक बहुत तेज गति में कार चला रहा था जिससे अचानक अनियंत्रित होकर किराने के दुकान में जा घुसा जिससे दुकान पर समान लेने गए 16 वर्षीय ग्राहक करन का दर्दनाक मौत हो गया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक नौतनवा मनोज कुमार राय ने बताया कि कार चालक को गिरफ्तार कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के लिए भेज दिया गया।
Published : 25 March 2024, 7:49 PM IST
Topics : customer Maharajganj shop अनियंत्रित कार ग्राहक दुकान नौतनवा मौत