Fire Broke Out in UP: सोनभद्र में भीषण आग, करीब 25 दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान
यूपी के सोनभद्र में मंगलवार रात को भयानक आग हादसे की खबर है। दुकानदारों और ग्रामीणों ने मंदिर के वाटर पंप से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। देखते ही देखते इलाके में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। पुलिस आग लगने के कारण तलाश रही है।