हिंदी
दुकान में लगी भीषण आग
Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में रविवार को आगजनी की बड़ी खबर सामने आयी है। गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बे में शनिवार सुबह करीब 8 बजे एक भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। विनोद जायसवाल की दुकान में अचानक लगी आग ने न केवल दुकान को अपनी चपेट में लिया, बल्कि पास में स्थित उनके मकान और उसमें चल रही एक निजी पैथ लैब को भी नुकसान पहुंचाया।
इस हादसे में विनोद जायसवाल और उनके परिवार के चार सदस्य बुरी तरह झुलस गए। घायलों में विनोद की पत्नी शकुंतला देवी, बेटे अजय जायसवाल और विजय जायसवाल शामिल हैं। विनोद की हालत सबसे गंभीर बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपटें और धुआं दूर से ही दिखाई दे रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर गुलरिहा चौकी प्रभारी विवेक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है।
गोरखपुर में बनेगा स्पेस म्यूजियम, छात्रों और शोधकर्ताओं को मिलेगी अत्याधुनिक जानकारी
आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन स्थानीय लोगों का अनुमान है कि दुकान में बिक्री के लिए रखे गए पेट्रोल और डीजल इस हादसे की वजह हो सकते हैं। कुछ लोगों ने बताया कि दुकान में ईंधन का भंडारण किया जाता था, जिसके कारण आग ने इतना विकराल रूप लिया।
हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। चौकी प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि घायलों के इलाज को प्राथमिकता दी गई है और आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।
गोरखपुर में तहसील समाधान दिवस पर DM-SSP ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, 16 का मौके पर निस्तारण
इस घटना ने पूरे भटहट कस्बे में दहशत फैला दी है। लोग दुकानों में ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
Location : Gorakhpur
Published : 19 October 2025, 6:12 AM IST
Topics : fire broke out Gorakhpur people scorched shop