हिंदी
महराजगंज: नौतनवा नगर पालिका में गुंडागर्दी चरम पर है। इसका जीता जागता सबूत दुकान में घुस कर दिन दहाड़े चले लात घुसे का वायरल वीडियो है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार इब्राहिम अंसारी पुत्र स्वर्गीय अनवारूल हक निवासी वार्ड नंबर 3 हमिद नगर पिछले कुछ महीनों से नगर के एक कपड़े की दुकान पर सेल्समैन की नौकरी करता था। लेकिन किसी कारण वस वह नौकरी छोड़ कर दूसरे की दुकान पर काम करने लगा।
किसी बात को लेकर पुराने दुकानदार जहां पहले सेल्समैन की नौकरी करता था उसका मालिक अपने साथियों के साथ दुकान में घुस कर दबंगई करते हुए खूब मारपीट किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। अब पीड़ित दबंगों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर दर–दर भटकने को मजबूर है।
Published : 28 March 2025, 1:33 PM IST
Topics : broad clash hooliganism Kicking Maharajganj Nautanwa shop UP News