दक्षिण अफ्रीकी देश मोजांबिक में केनेथ चक्रवात से 41 लोगों की मौत

डीएन ब्यूरो

चक्रवाती तूफान केनेथ से कोमोरोस में सात लोगों की मौत हो चुकी है और 200 से अधिक लोग घायल हुए है। वहीं इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय के कार्यालय ने यह भी बताया कि मोजाम्बिक में कम से कम 37700 घर क्षतिग्रस्त हो गए है।

फाइल फोटो
फाइल फोटो


संयुक्त राष्ट्र: दक्षिण अफ्रीकी देश मोजांबिक में केनेथ चक्रवात से 41 लोगों की मौत हो गयी। वहीं चक्रवाती तूफान केनेथ से कोमोरोस में सात लोगों की मौत हो चुकी है और 200 लोग घायल हुए है। वहीं इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय के कार्यालय ने यह भी बताया कि मोजाम्बिक में कम से कम 37700 घर क्षतिग्रस्त हो गए है।

जैश कमांडर मसूद अजहर वैश्विक आतंकी घोषित, देश की बहुत बड़ी कूटनीतिक जीत

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि केनेथ चक्रवात से कोमोरोस में भी सात लोगों की मौत हो गयी है और 200 से अधिक लोग घायल हुए है। 

दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय के कार्यालय ने यह भी बताया कि मोजाम्बिक में कम से कम 37700 घर क्षतिग्रस्त हो गए है।

मसूद अजहर को आज वैश्विक आतंकी घोषित करेगा संयुक्‍त राष्‍ट्र, सुरक्षा परिषद में चीन वापस लेगा 'वीटो'

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र कर्मचा‍रियों ने चक्रवता प्रभावित इलाकों में पीड़ित परिवारों के लिए तिरपाल, परिवार किट, टेंट और स्वच्छ पानी आपूर्ति की है। 

उन्होंने बताया कि भीषण चक्रवाती तूफान ने कोमोरोस में 80 प्रतिशत खेतों और 60 प्रतिशत से अधिक फसलों को नष्ट कर दिया गया है और कम से कम 3800 घरों में नष्ट हो गये है।

श्रीलंका आंतकी हमले से जुड़ी एक वैन बरामद, पुलिस ने तीन संदिग्ध को धर दबोचा

उल्लेखनीय है कि एक महीने पहले आये इडाई चक्रवात में 600 से अधिक लोगों के मारे गये थे।










संबंधित समाचार