विनेश फोगाट का मैट पर होगा कमबैक, संन्यास से यू-टर्न लेकर कर रहीं 2028 ओलंपिक की तैयारी

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने अपने संन्यास का फैसला वापस लिया है और 2028 लॉस एंजेल्स ओलंपिक की तैयारी में जुट गई हैं। उनका बेटा भी उनकी टीम का हिस्सा होगा। फैंस और देश में उनके इस कदम को लेकर उत्साह का माहौल है।

Post Published By: Mrinal Pathak
Updated : 12 December 2025, 3:34 PM IST
google-preferred

New Delhi: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने अपने संन्यास के फैसले को वापस लेने का बड़ा ऐलान किया है। इस साल अगस्त में विनेश ने रेसलिंग से दूरी बनाने और राजनीति में कदम रखने की घोषणा की थी, लेकिन अब वह एक बार फिर मैदान में लौटने के लिए तैयार हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैंस के लिए पोस्ट शेयर कर दी। विनेश का यह कदम उनकी फैंस और देश के लिए किसी सप्राइज ऐलान से कम नहीं है।

संन्यास से वापसी का ऐलान

विनेश फोगाट ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "लोग अक्सर मुझसे पूछते रहते हैं कि क्या पेरिस मेरी आखिरी सफर था? मेरे पास लंबे समय से इस सवाल का जवाब नहीं था। कई सालों में पहली बार मैंने चैन की सांस ली। अपने कार्यभार को समझने के लिए मैंने थोड़ा समय लिया। जीवन का उतार-चढ़ाव, त्याग, मेरे वो रूप जिन्हें दुनिया ने कभी नहीं देखा। मुझे अब भी खेल पसंद है। अब भी मैं प्रतिस्पर्धा करना चाहती हूं।"

वापसी का भावनात्मक संदेश

विनेश ने आगे लिखा, "सन्नाटे में मुझे कुछ ऐसा मिला जिसे मैं भूल गई थी 'आग कभी नहीं बुझती है'। ये केवल थकावट और शोर के नीचे दबी हुई थी। अनुशासन, दिनचर्या, लड़ाई… ये मेरे सिस्टम में है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं कितनी दूर चली गई, मेरा एक हिस्सा मैट पर ही है।"

बेटा बनेगा प्रेरणा

विनेश ने अपनी पोस्ट में बताया कि उनका बेटा उनकी टीम का हिस्सा होगा और वह उनका छोटा चीयरलीडर बनकर 2028 ओलंपिक की राह में उनका साथ देगा। यह घोषणा उनके फैंस के लिए बहुत ही खास और प्रेरणादायक है।

यह भी पढ़ें- गिरेबान पकड़कर दी मां-बहन की गाली… जब गंभीर ने मैदान पर दिखाई गर्मी, तबाह कर दिया खिलाड़ी का करियर

विनेश फोगाट की उपलब्धियां

विनेश फोगाट ने रेसलिंग में भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक जीते हैं। उनकी सफलता की कहानी न केवल उनकी मेहनत और अनुशासन को दिखाती है, बल्कि यह भी बताती है कि कैसे कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास से कोई भी खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना सकता है।

फैंस और देश में उत्साह

विनेश की वापसी की खबर ने उनके फैंस और देशवासियों के बीच उत्साह और जोश भर दिया है। सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट के बाद सैकड़ों कमेंट्स और प्रतिक्रियाएं आईं, जिसमें लोगों ने उन्हें सफलता और शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें- IPL 2026 ऑक्शन: बड़े नाम होने के बावजूद 5 विदेशी स्टार प्लेयर्स रह सकते हैं अनसोल्ड

राजनीति से खेल की ओर वापसी

विनेश ने हाल ही में राजनीति में कदम रखा था और संन्यास का ऐलान किया था। लेकिन अब उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि उनका असली प्यार खेल है और वे प्रतिस्पर्धा करना चाहती हैं। यह निर्णय उनके करियर में एक नया मोड़ है और उनके फैंस के लिए प्रेरणादायक संदेश है।

LA28 ओलंपिक की तैयारी

विनेश की नजर अब 2028 लॉस एंजेल्स ओलंपिक पर है। उनके लिए यह नई चुनौती और अवसर है कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करें। उनके अनुशासन, प्रशिक्षण और अनुभव को देखते हुए, यह संभावना है कि वह एक बार फिर मैडल की दौड़ में शामिल होंगी।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 12 December 2025, 3:34 PM IST