हिंदी
मनोज तिवारी और गौतम गंभीर की हुई लड़ाई भयानक लड़ाई (Img: Internet)
New Delhi: हाल के दिनों में टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर सीनियर खिलाड़ियों के साथ अपने मतभेदों को लेकर लगातार सुर्खियों में रहे हैं। फैंस खासकर विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ गंभीर के संबंधों पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब गंभीर का किसी खिलाड़ी के साथ विवाद चर्चा का हिस्सा बना हो। एक खिलाड़ी के तौर पर भी गंभीर कई विवादित घटनाओं का हिस्सा रहे हैं, जो अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहीं।
गौतम गंभीर के सबसे चर्चित विवादों में से एक रहा पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी के साथ उनका टकराव। दोनों ने KKR और टीम इंडिया के लिए साथ खेला, लेकिन रिश्ता कभी मधुर नहीं रहा। मनोज तिवारी ने कई इंटरव्यू में खुलकर कहा कि गंभीर के साथ उनके रिश्ते शुरू से खराब थे। उन्होंने गंभीर पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके करियर को नुकसान पहुंचाया और जानबूझकर उनकी प्रोग्रेस रोकी।
मनोज तिवारी और गौतम गंभीर की हुई लड़ाई भयानक लड़ाई (Img: Internet)
मनोज तिवारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत IPL में हुई थी, जब गौतम गंभीर KKR के कप्तान थे। मनोज का दावा था कि उनके अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें बैटिंग ऑर्डर में नीचे भेजा जाता था। उन्होंने एक घटना का ज़िक्र किया जिसमें ईडन गार्डन्स में मैच के बाद गंभीर ने उन्हें धमकी दी थी कि वह उन्हें दोबारा टीम में शामिल नहीं करेंगे।
यह भी पढ़ें- IPL 2026 ऑक्शन: बड़े नाम होने के बावजूद 5 विदेशी स्टार प्लेयर्स रह सकते हैं अनसोल्ड
स्थिति इतनी बिगड़ गई कि तत्कालीन बॉलिंग कोच वसीम अकरम को बीच में आकर मामला शांत कराना पड़ा। रिपोर्ट्स के अनुसार, झगड़े के दौरान गंभीर ने मनोज तिवारी का कॉलर भी पकड़ लिया था। इस विवाद के बाद मनोज तिवारी का KKR करियर पटरी से उतर गया और फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें टीम से रिलीज़ कर दिया।
KKR के बाद भी गंभीर और तिवारी का विवाद थमा नहीं। 2015 रणजी ट्रॉफी में दिल्ली और बंगाल के बीच फिरोज शाह कोटला में खेले गए मैच ने दोनों के रिश्तों को और बिगाड़ दिया। मनोज तिवारी उस समय बैटिंग कर रहे थे और उन्होंने तेज़ गेंदबाजों के आने पर डगआउट से हेलमेट मंगाया। गंभीर को लगा कि तिवारी अनावश्यक रूप से समय बर्बाद कर रहे हैं।
स्लिप में खड़े गंभीर ने पहले उन्हें चिढ़ाया, फिर बहस बढ़ने पर गालियां देने लगे और कथित रूप से मारने की धमकी भी दी। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि अंपायर को हस्तक्षेप कर मामला शांत करना पड़ा।
यह भी पढ़ें- टीम इंडिया पर मंडराया खतरा! पाकिस्तान से ज्यादा बुरा हुआ हाल, जानें क्या है वजह?
मनोज तिवारी ने कई बार कहा कि गंभीर के साथ इन लगातार विवादों ने उनके IPL और टीम इंडिया करियर पर बड़ा असर डाला। उनका दावा था कि गंभीर से टकराव के बाद टीम में उनके मौके काफी कम हो गए और अंततः उनका अंतरराष्ट्रीय करियर समय से पहले ही समाप्त हो गया।
Location : New Delhi
Published : 12 December 2025, 3:07 PM IST
Topics : Cricket News Gautam Gambhir Manoj Tiwary Team India