हिंदी
जैक एडवर्ड्स चोटिल (Image Source: Google)
New Delhi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज में अब कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन उससे पहले ही टीमों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। एक के बाद एक खिलाड़ियों के चोटिल होने की खबरों ने सभी फ्रेंचाइजी की चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है, जब टीम का धाकड़ ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी को चोट के कारण IPL 2026 से बाहर होना पड़ा है। यह खबर सामने आते ही SRH कैंप में हलचल मच गई है, क्योंकि टीम पहले से ही अपने कप्तान की फिटनेस को लेकर चिंतित है।
रिपोर्ट के अनुसार, जैक एडवर्ड्स चोटिल होने के कारण पूरे सीजन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। हालांकि उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा मैच नहीं खेले हैं, लेकिन टी20 क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड काफी प्रभावशाली रहा है।
Lachhiwala Toll Plaza: टोल प्लाजा पर मारपीट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, जानें पूरा मामला
एडवर्ड्स ने अब तक 77 टी20 मुकाबलों में 853 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 121.50 रहा है। इसके अलावा गेंदबाजी में भी उन्होंने 52 विकेट हासिल किए हैं। इसी प्रदर्शन के दम पर SRH ने उन्हें 3 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। उनके बाहर होने से टीम का संतुलन बिगड़ सकता है।
SRH के लिए यह झटका और बड़ा इसलिए है क्योंकि टीम पहले से ही चोटों से जूझ रही है। कप्तान पैट कमिंस भी पीठ की चोट के कारण शुरुआती मुकाबलों से बाहर रह सकते हैं।
ऐसे में टीम की कप्तानी ईशान किशन को सौंपी जा सकती है, जबकि अभिषेक शर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। लगातार खिलाड़ियों के बाहर होने से टीम की रणनीति पर असर पड़ना तय है और प्लेइंग इलेवन को लेकर भी बदलाव करना पड़ सकता है।
Maharajganj News: युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल; 36 घंटे तक रुका अंतिम संस्कार, फिर हुआ यह बड़ा फैसला…
IPL 2026 से पहले कई टीमों को ऐसे ही झटके लगे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज नाथन एलिस पहले ही बाहर हो चुके हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स के सैम करन की फिटनेस पर भी सवाल बने हुए हैं।इसके अलावा पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन भी शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। इस तरह लगातार चोटिल खिलाड़ियों की खबरों ने पूरे टूर्नामेंट की तस्वीर बदलनी शुरू कर दी है।
अब देखना होगा कि सनराइजर्स हैदराबाद इन मुश्किल हालातों से कैसे उबरती है और बिना अपने प्रमुख खिलाड़ियों के IPL 2026 में कैसी शुरुआत करती है। क्रिकेट फैंस की नजरें भी अब इस टीम के प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी।
Location : New Delhi
Published : 20 March 2026, 1:39 AM IST
Topics : Cricket News IPL 2026 Jack Edwards Pat Cummins SRH