Lachhiwala Toll Plaza: टोल प्लाजा पर मारपीट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

डोईवाला के लच्छीवाला टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 19 March 2026, 8:59 PM IST
google-preferred

Dehradun: डोईवाला के लच्छीवाला टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी नेताओं और स्थानीय लोगों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

कार्यकर्ताओं की तीखी बहस

लच्छीवाला टोल प्लाजा के प्रबंधक मनीष नेगी के साथ की गई मारपीट को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। मारपीट में शामिल आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़ा होने का दावा करते हुए कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस से धरने पर डटे कार्यकर्ताओं की तीखी बहस भी हुई।

नैनीताल में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई, स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

मामले में होगी प्रभावी कार्रवाई

झगड़े में टोल प्रबंधन की भूमिका की जांच का मुद्दा उठाया। इसी बीच प्रदर्शन में जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर भी पहुंचीं। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा जैसे सार्वजनिक स्थल पर दिनदहाड़े इस तरह की घटना चिंताजनक है। उन्होंने पुलिस को मामले में प्रभावी कार्रवाई के लिए कहा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि यह घटना सिर्फ टोल प्रबंधक पर नहीं, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा पर सीधा हमला है। दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो कांग्रेस आंदोलन को बाध्य होगी।

नैनीताल में छुपा है ‘फ्री AC’! बिना पैसे खर्च किए यहां मिलती है ऐसी ठंडक, जानकर रह जाएंगे हैरान

धरने में पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर व प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीड़ित टोल कर्मियों को न्याय दिलाने की बात कही। साथ ही नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि टोल कर्मियों के साथ इस तरह की मारपीट कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

किसान मोर्चा के संयोजक राजेंद्र सिंह ताज ने कहा कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी।

प्रदर्शन में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Location : 
  • Doiwala

Published : 
  • 19 March 2026, 8:59 PM IST

Advertisement