IPL 2026 से पहले बड़ा झटका… SRH का धाकड़ ऑलराउंडर पूरे सीजन से बाहर, बढ़ी टीम की टेंशन
IPL 2026 शुरू होने से पहले ही टीमों को बड़े झटके लगने लगे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद का ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गया है। इससे पहले भी कई खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं। कप्तान पैट कमिंस भी शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे, जिससे टीम की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।