IPL 2026 Auction: वजन घटाया, फॉर्म दिखाया… फिर भी पृथ्वी शॉ रहे अनसोल्ड, क्या खत्म हो गया करियर?

IPL 2026 मिनी-ऑक्शन के पहले राउंड में पृथ्वी शॉ को बड़ा झटका लगा, जब 75 लाख रुपये के बेस प्राइस पर भी उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला। लगातार दूसरी बार अनसोल्ड रहना उनके लिए निराशाजनक रहा, जिससे IPL में उनके भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

Post Published By: Mrinal Pathak
Updated : 16 December 2025, 5:08 PM IST
google-preferred

Abu Dhabi: पृथ्वी शॉ को IPL 2026 मिनी-ऑक्शन से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन ऑक्शन के पहले राउंड ने उन्हें निराश कर दिया। 75 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ जब उनका नाम पुकारा गया, तो किसी भी फ्रेंचाइजी ने उनके लिए बोली नहीं लगाई। इतनी कम कीमत होने के बावजूद शॉ का अनसोल्ड रहना साफ तौर पर दर्शाता है कि शुरुआती फेज उनके लिए बिल्कुल भी अनुकूल नहीं रहा।

लगातार दूसरी बार नहीं मिला खरीदार

यह लगातार दूसरा मौका था जब पृथ्वी शॉ IPL ऑक्शन में अनसोल्ड रहे। पिछले सीजन में भी उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा था। उनकी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स ने न तो उन्हें रिटेन किया और न ही इस बार ऑक्शन में उनके लिए दिलचस्पी दिखाई। इससे साफ है कि फ्रेंचाइजियों का भरोसा फिलहाल शॉ पर नहीं बन पा रहा है, जिससे उनका IPL भविष्य अनिश्चित नजर आ रहा है।

कड़ी मेहनत के बावजूद नहीं बदली तस्वीर

IPL से बाहर रहने के बाद पृथ्वी शॉ ने खुद को फिर से साबित करने के लिए जमकर मेहनत की। उन्होंने सबसे पहले अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया और वजन घटाने के लिए कड़ा रूटीन अपनाया। इसके साथ ही घरेलू क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश की, ताकि चयनकर्ताओं और फ्रेंचाइजियों का ध्यान खींच सकें। हालांकि, इतनी मेहनत के बावजूद IPL 2026 मिनी-ऑक्शन के पहले फेज में उन्हें इसका कोई फायदा नहीं मिला।

यह भी पढ़ें- IPL 2026 Auction: जिस खिलाड़ी से नाराज हुए थे धोनी…ऑक्शन में उसी पर KKR ने की पैसों की बरसात

विवादों ने भी डाली करियर पर छाया

पृथ्वी शॉ का करियर मैदान के बाहर हुए विवादों के कारण भी प्रभावित हुआ है। साल 2023 में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल के साथ उनका विवाद काफी सुर्खियों में रहा था। मुंबई के एक होटल के बाहर दोनों के बीच बहस और हाथापाई का वीडियो वायरल हुआ था। सपना गिल ने शॉ पर छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप लगाए थे, जबकि शॉ के दोस्त ने इसे जबरन सेल्फी लेने और परेशान करने का मामला बताया। इस घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज हुई और मामले की जांच भी शुरू हुई, जिससे शॉ की सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा।

यह भी पढ़ें- 25.20 करोड़ में बिके कैमरन ग्रीन…लेकिन मिले सिर्फ 18 करोड़, अकाउंट से क्यों कट गए 7.2 करोड़ रुपये?

IPL में पृथ्वी शॉ का अब तक का सफर

पृथ्वी शॉ ने IPL में अब तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए 79 मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 23.95 की औसत और 147.47 के स्ट्राइक रेट से कुल 1892 रन बनाए हैं। उनके नाम 14 अर्धशतक दर्ज हैं और IPL में उनका सर्वोच्च स्कोर 99 रन रहा है। उन्होंने 238 चौके और 61 छक्के भी लगाए हैं, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दर्शाता है।

Location : 
  • Abu Dhabi

Published : 
  • 16 December 2025, 5:08 PM IST