IPL 2026 Auction: जिस खिलाड़ी से नाराज हुए थे धोनी…ऑक्शन में उसी पर KKR ने की पैसों की बरसात

IPL 2026 के ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने जिस खिलाड़ी पर बड़ी रकम खर्च की, वह पहले अपने पुराने फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए चर्चा में रह चुका है। अब KKR ने उस पर भरोसा जताते हुए मोटी बोली लगाई है, जिससे यह सौदा ऑक्शन के सबसे ज्यादा चर्चित पलों में शामिल हो गया।

Post Published By: Mrinal Pathak
Updated : 16 December 2025, 5:02 PM IST
google-preferred

Abu Dhabi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के ऑक्शन का आयोजन अबू धाबी में किया गया, जहां सभी फ्रेंचाइजी टीमों ने 19वें सीज़न के लिए कुल 369 खिलाड़ियों पर बोली लगाई। इस ऑक्शन में कई बड़े और चौंकाने वाले सौदे देखने को मिले। शुरुआत में ही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदकर सुर्खियां बटोरीं, जिससे वह IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हो गए। जिसके बाद उन्होंने मथीशा पथिराना को भी मालामाल कर दिया।

मथीशा पथिराना पर KKR की बड़ी बोली

कैमरन ग्रीन के बाद KKR ने एक और बड़ा दांव खेला। कोलकाता ने लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ लंबी बोली की जंग के बाद श्रीलंकाई तेज़ गेंदबाज़ मथीशा पथिराना को 18 करोड़ रुपये में खरीद लिया। इस भारी भरकम बोली के साथ पथिराना IPL इतिहास के सबसे महंगे श्रीलंकाई खिलाड़ी बन गए। KKR की यह खरीद यह दिखाती है कि फ्रेंचाइजी डेथ ओवर्स में विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों को कितनी अहमियत दे रही है।

KKR ने पथिराना पर इतना भरोसा क्यों जताया?

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मथीशा पथिराना सिर्फ एक तेज़ गेंदबाज़ नहीं हैं, बल्कि वह एक मैच-विनर भी हैं। पथिराना की सबसे बड़ी ताकत दबाव की परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन करना है। खासकर T20 क्रिकेट के डेथ ओवर्स में उनकी सटीक यॉर्कर्स बल्लेबाज़ों के लिए बड़ी चुनौती साबित होती हैं। दुनिया के कई बड़े बल्लेबाज़ भी उनकी गेंदों के सामने संघर्ष करते नजर आए हैं। यही वजह है कि KKR ने उन्हें अपनी गेंदबाज़ी आक्रमण की रीढ़ बनाने के इरादे से बड़ी रकम खर्च की।

यह भी पढ़ें- 25.20 करोड़ में बिके कैमरन ग्रीन…लेकिन मिले सिर्फ 18 करोड़, अकाउंट से क्यों कट गए 7.2 करोड़ रुपये?

CSK के साथ IPL में किया था डेब्यू

मथीशा पथिराना ने IPL में अपना डेब्यू 2022 सीज़न में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए किया था। उन्हें उस समय CSK ने एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर सिर्फ़ ₹20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा था। अपने पहले ही सीज़न में पथिराना ने अपनी रफ्तार, अनोखे एक्शन और डेथ ओवर्स की गेंदबाज़ी से सभी को प्रभावित किया था।

साल 2022 के आईपीएल में मथीशा पथिराना और तुषार देशपांडे ने इतनी वाइड बॉल फेंकी कि हमेशा कूल रहने वाले CSK के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का पारा चढ़ गया। उन्होंने साफ लहजे में चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर गेंदबाज इसी तरह से वाडइ बॉल डालेंगे तो वह कप्तानी छोड़ देंगे।

T20 फॉर्मेट में बना चुके हैं खास पहचान

IPL 2022 में शानदार प्रदर्शन के बाद पथिराना ने T20 क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई। डेथ ओवर्स में कंट्रोल, लगातार यॉर्कर फेंकने की क्षमता और दबाव में शांत रहना उन्हें एक खास गेंदबाज़ बनाता है। यही कारण है कि IPL 2026 के ऑक्शन में उनके लिए इतनी ऊंची बोली लगी, भले ही यह हैरानी की बात रही कि वह IPL के 19वें सीज़न की शुरुआती बोली सूची में शामिल नहीं थे।

यह भी पढ़ें- सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने कैमरून ग्रीन! CSK और KKR में हुई जबरदस्त भिड़ंत; जानें किसने मारी बाजी

KKR की गेंदबाज़ी को मिलेगी नई धार

मथीशा पथिराना की एंट्री से कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाज़ी को नई धार मिलने की उम्मीद है। IPL 2026 में फैंस की नजरें इस बात पर होंगी कि क्या पथिराना KKR की उम्मीदों पर खरे उतरते हैं और टीम को खिताब की दौड़ में मजबूत बनाते हैं।

Location : 
  • Abu Dhabi

Published : 
  • 16 December 2025, 5:02 PM IST