23 रन पर गिरे 3 विकेट, फिर भी कैसे पलट गया मैच? जानिए कैसे साउथ अफ्रीका के मुंह से छीनी इंग्लैंड ने जीत

जब जीत तय लग रही थी, तब मैदान पर कुछ ऐसा हुआ जिसने सबको हैरान कर दिया! सिर्फ 23 रन पर 3 विकेट खोने के बाद इंग्लैंड ने वो कर दिखाया जिसकी उम्मीद साउथ अफ्रीका ने सपने में भी नहीं की थी। मैच का पासा पलटने वाली इस कहानी के बड़े सच को जानिए इस खबर में...

Updated : 3 July 2026, 10:12 AM IST
google-preferred

New Delhi: इसे कहते हैं दबाव में बिखरने के बजाय निखरना... ओवल के मैदान पर जब सांसें रोक देने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम उतरी, तो किसी ने नहीं सोचा था कि शुरुआत की तबाही के बाद कहानी ऐसी पलट जाएगी। इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 40 रनों से धूल चटाकर टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल का टिकट कटा लिया है। साल 2018 के बाद यह पहला मौका है जब इंग्लिश टीम खिताबी जंग में पहुंचेगी। अब रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर उनका सामना अपनी सबसे बड़ी दुश्मन, ऑस्ट्रेलियाई टीम से होगा।

जब 'अनफिट' कप्तान बनी संकटमोचक

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई इंग्लैंड टीम की शुरुआत किसी बुरे सपने जैसी थी। स्कोर बोर्ड पर अभी सिर्फ 23 रन ही टंगे थे कि टीम के 3 बड़े बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। दक्षिण अफ्रीका का खेमा जश्न मना रहा था, लेकिन तभी मैदान पर एंट्री हुई कप्तान नेट साइवर-ब्रंट और हीथर नाइट की।

इसके बाद जो हुआ, वो इतिहास में दर्ज हो गया। दोनों ने मिलकर 90 गेंदों में 133 रनों की ऐसी रिकॉर्ड साझेदारी की, जिसने साउथ अफ्रीका के होश उड़ा दिए। कप्तान साइवर-ब्रंट पूरी तरह फिट नहीं थीं, लेकिन उनके इरादे फौलादी थे। उन्होंने मैदान के चारों तरफ चौके-छक्कों की बरसात कर विपक्षी गेंदबाजों को घुटनों पर ला दिया और टीम को एक विनिंग स्कोर तक पहुंचा दिया।

Women T20 World Cup 2026: स्कोर से ज्यादा याद रह गया ये पल, हार के बाद खिलाड़ी के आंसुओं ने छुआ दिल

सुपरवुमन एक्लेस्टोन: दो कैच और खेल खत्म

170 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को अपनी स्टार कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट से बेहद उम्मीदें थीं। वोल्वार्ड्ट खतरनाक मूड में भी दिख रही थीं, लेकिन छठे ओवर में सोफी एक्लेस्टोन ने हवा में उड़ते हुए मिड-ऑन पर एक ऐसा हैरतअंगेज कैच लपका कि पूरा स्टेडियम सन्न रह गया। एक्लेस्टोन यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने इसके बाद शॉर्ट फाइन लेग पर सुने लूस का एक और नामुमकिन सा कैच पकड़कर यह साफ कर दिया कि आज इंग्लैंड की फील्डिंग के आगे रन बनाना नामुमकिन है।

ब्रिट्स की मेहनत पर फिरा पानी, ताश के पत्तों की तरह ढहा मिडिल ऑर्डर

ओपनर टैजमिन ब्रिट्स ने अपनी तरफ से पूरी जान झोंक दी थी। उन्होंने 44 गेंदों में एक जुझारू अर्धशतक ठोककर दक्षिण अफ्रीका की उम्मीदों को जिंदा रखा। लेकिन दूसरे छोर पर खड़ी चार्ली डीन अपनी फिरकी का जाल बुन चुकी थीं। डीन की घूमती गेंदों के सामने साउथ अफ्रीका का मध्यक्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। अर्धशतक बना चुकी ब्रिट्स और खतरनाक ऑलराउंडर मारिजाने काप, दोनों ही एक्स्ट्रा कवर पर कप्तान नेट साइवर-ब्रंट को कैच थमा बैठीं। एक समय 5 विकेट पर 95 रन बनाने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम इस झटके से उबर नहीं पाई और लक्ष्य से काफी पीछे रह गई।

ICC T20 World Cup: T20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ बांग्लादेश, भारत में खेलने से इनकार; इस देश को मिलेगा फायदा

पुराना हिसाब चुकता, अब लॉर्ड्स में महासंग्राम

इंग्लैंड के लिए यह जीत सिर्फ फाइनल का टिकट नहीं है, बल्कि यह उस दर्द का मरहम है जो उन्हें साल 2023 के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने दिया था। ग्रुप स्टेज से अजेय रही इंग्लैंड की टीम ने अपने ही घर में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में शानदार अंदाज में पुराना हिसाब चुकता कर लिया है। अब नजरें रविवार के महामुकाबले पर हैं।

Location :  New Delhi

Published :  3 July 2026, 10:12 AM IST

Advertisement