हिंदी
बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा (इमेज सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: खेल प्रेमियों के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आयी है। दिग्गज खिलाड़ी और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने यह फैसला न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टेस्ट मैच के दौरान लिया। इंग्लैंड क्रिकेट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर बेन स्टोक्स के संन्यास की पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम में टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड टीम के कप्तान और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अचानक संन्यास का ऐलान किया। वह इस समय सिर्फ टेस्ट खेल रहे थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका लास्ट मैच होगा।
इंग्लैंड क्रिकेट को लगा बड़ा झटका
उन्होंने आधिकारिक तौर पर यह संदेश अपने फैंस को दिया है। उन्होंने कहा है कि न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेलें जाने वाला तीसरा निर्णायक इंटरनेशनल मुकाबला उनके करियर का आख़िरी मुकाबला होगा ?
आपकों बता दें कि कुछ दिनों पहले एक नाइटक्लब के दौरान कप्तान Ben Stokes और Gus Atkinson के बीच काफ़ी भयंकर हाथा पाई हुई थी जिसके बाद इंग्लैड क्रिकेट बोर्ड ने सज़ा के तौर पर कप्तान Ben Stokes पर बैन लगा दिया था।
बेन स्टोक्स ने कहा कि वजहें बाद में बताई जा सकती हैं, लेकिन मैंने इस टीम, आप लोगों और मुझसे पहले खेलने वालों के लिए कई मुश्किल दौर देखे हैं। मुझे एक और मुश्किल दौर से गुजरना है। मैं बस यही चाहता हूं कि सभी ऐसा ही करें। हमें अभी बहुत मेहनत करनी है।
मैं बस इतना चाहता हूं कि नतीजा चाहे जो भी हो, जब हम मैदान से बाहर निकलें तो पता हो कि इस ग्रुप ने पिछले दो दिनों में अपना सब कुछ झोंक दिया। मैं बस यही चाहता हूं कि हर कोई न सिर्फ मेरे लिए, बल्कि टीम के लिए भी पूरी कोशिश करे। मैंने अपनी भावनाओं को संभाल लिया है। अब काम पर लगने का समय आ गया है।
बेन स्टोक्स के इस अचानक फैसले पर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रिचर्ड थॉम्पसन ने उन्हें विदाई देते हुए कहा कि बेन स्टोक्स इंग्लैंड के अब तक के सबसे महान क्रिकेटरों में से एक और अपनी पीढ़ी के सबसे बड़े नायक के रूप में अंतरराष्ट्रीय खेल को अलविदा कह रहे हैं।
दबाव में उनका प्रदर्शन और मैदान पर कभी न हार मानने वाला जज्बा करोड़ों फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगा। उन्होंने युवाओं को सकारात्मकता और विश्वास के साथ क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया है। आज हम एक शानदार बल्लेबाज, एक बेहतरीन गेंदबाज, एक निडर कप्तान और एक करिश्माई खिलाड़ी खो रहे हैं।
बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए कुल 122 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान 14 शतकों के साथ 7,243 रन बनाए। वहीं, 252 विकेट लिए। वह टेस्ट क्रिकेट के सबसे खतरनाक ऑलराउंडरों में से एक हैं। वनडे की 114 पारियों में स्टोक्स के नाम 3,619 रन और 74 विकेट हैं। वहीं टी-20 इंटरनेशनल में 43 मैचों में 585 रन और 26 विकेट हैं। उन्होंने वनडे में डेब्यू 2011 में, टी20 डेब्यू 2011 में और टेस्ट डेब्यू 2013 की एशेज सीरीज के दौरान किया था।
Location : New Delhi
Published : 28 June 2026, 10:42 PM IST