मेरठ विपिन हत्याकांड: सांसद अरुण गोविल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, सीएम योगी से मिलाने का भरोसा

मेरठ के चर्चित विपिन हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। भाजपा सांसद अरुण गोविल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। वहीं, हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कराने की बात कही।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 28 June 2026, 8:29 PM IST
google-preferred

MEERUT: मेरठ में दलित युवक विपिन की हत्या के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। रविवार को भाजपा सांसद अरुण गोविल पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और विपिन के माता-पिता से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। सांसद ने परिवार को भरोसा दिलाया कि मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को पूरा न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

शराब पार्टी के दौरान हुई थी हत्या

विपिन की हत्या शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में हुई थी। आरोप है कि तालिब नाम के युवक ने ईंट से हमला कर विपिन की हत्या कर दी और घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस ने बाद में आरोपी तालिब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

Meerut News: 11 करोड़ रुपये के लोन मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मेरठ के गुदड़ी बाजार में चार घंटे चली जांच

अन्य आरोपियों को बचाने का लगाया आरोप

मौके पर पहुंचे हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही ने पुलिस जांच पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या केवल एक आरोपी ने नहीं की, बल्कि इस वारदात में अन्य लोग भी शामिल थे, जिन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

सीएम से मुलाकात कराने की कही बात

सचिन सिरोही ने कहा कि पीड़ित परिवार की मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराई जाएगी। जिससे उन्हें न्याय मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि जांच में अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

Location :  Meerut

Published :  28 June 2026, 8:29 PM IST

Advertisement