149 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा! दो बल्लेबाजों ने तोड़ा दुनिया का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के आमिर जांगू और कप्तान रोस्टन चेस ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में छठे विकेट के लिए 401 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी कर टेस्ट क्रिकेट के 149 साल पुराने इतिहास में नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। दोनों ने इंग्लैंड के बेयरस्टो-स्टोक्स का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 28 June 2026, 10:58 AM IST
google-preferred

New Delhi: वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा रिकॉर्ड बना, जिसे 149 वर्षों में कोई भी जोड़ी नहीं बना सकी थी। युवा बल्लेबाज आमिर जांगू और कप्तान रोस्टन चेस ने छठे विकेट के लिए 401 रनों की साझेदारी कर टेस्ट क्रिकेट का नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह पहली बार है जब किसी भी टीम की छठे विकेट की जोड़ी ने 400 या उससे अधिक रन जोड़े हैं।

दूसरे टेस्ट में ही आमिर जांगू का धमाका

अपने करियर का केवल दूसरा टेस्ट खेल रहे आमिर जांगू ने शानदार धैर्य और तकनीक का परिचय दिया। उन्होंने 373 गेंदों में 233 रनों की शानदार पारी खेली। दूसरी ओर कप्तान रोस्टन चेस ने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए 184 रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दोनों की साझेदारी ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को पूरी तरह बेअसर कर दिया।

8 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त

इस ऐतिहासिक साझेदारी के साथ जांगू और चेस ने इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दोनों ने 2016 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छठे विकेट के लिए 399 रन जोड़े थे। अब 401 रन के साथ वेस्टइंडीज की यह जोड़ी इस सूची में पहले स्थान पर पहुंच गई है।

FIFA World Cup 2026: Messi ने बेंच से उतरकर बदला पूरा खेल! अर्जेंटीना की जीत के साथ किसे मिला नॉकआउट का टिकट?

वेस्टइंडीज क्रिकेट में भी सुनहरा अध्याय

यह साझेदारी वेस्टइंडीज टेस्ट इतिहास की किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है। सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अब भी कॉनराड हंट और महान गैरी सोबर्स के नाम है, जिन्होंने 1958 में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 465 रन जोड़े थे। जांगू और चेस ने गैरी सोबर्स और फ्रैंक वॉरेल की 399 रनों की साझेदारी को पीछे छोड़ दिया।

आगरा की बेटी दीप्ति जैसे ही आज आस्ट्रेलिया का विकेट चटकाएगी विश्व कप में रचेगी इतिहास

श्रीलंका के खिलाफ भी बना बड़ा रिकॉर्ड

श्रीलंका के खिलाफ यह टेस्ट इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। हालांकि किसी भी विकेट के लिए टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अब भी श्रीलंका के कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के नाम है, जिन्होंने 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे विकेट के लिए 624 रन जोड़े थे।

Location :  New Delhi

Published :  28 June 2026, 10:58 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement