पार्किंग में रातों-रात कौन काट रहा था ट्रेलरों की वायरिंग? खुलासे ने सबको चौंकाया

जनपद के गीडा थाना क्षेत्र में पार्किंग में खड़े ट्रेलरों की वायरिंग काटकर चोरी करने की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

Gorakhpur: गीडा थाना क्षेत्र में पार्किंग में खड़े ट्रेलरों की वायरिंग काटकर चोरी करने की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस के अनुसार जिले में अपराध एवं चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गीडा के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही थी। इसी क्रम में पार्किंग में खड़े भारी वाहनों की वायरिंग चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

मामले की शुरुआत तब हुई जब क्षेत्र के एक पार्किंग संचालक ने थाना गीडा में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पार्किंग में खड़े ट्रेलरों की वायरिंग अज्ञात चोरों द्वारा काटकर चोरी कर ली गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने साक्ष्य जुटाते हुए आरोपी राजन चौहान पुत्र सत्यनारायण चौहान, निवासी बैजलपुर, थाना हरपुर बुदहट को गिरफ्तार कर लिया।

गोरखपुर में हैरान करने वाला मामला, आधी रात को नाबालिग किशोरी को भगा ले गया युवक

अभियुक्त के कब्जे से बरामद हथियार

पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी की गई लगभग 6.16 किलोग्राम ट्रेलर वायरिंग के साथ दो चाकू भी बरामद किए गए, जिनका उपयोग वायरिंग काटने में किया गया था। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गोरखपुर में STF का बड़ा एक्शन, अवैध हथियार तस्करी गैंग का भंडाफोड़; जानिए कैसे होती थी शस्त्रों की खरीद-फरोख्त

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व में चोरी तथा एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

गीडा पुलिस का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र और पार्किंग स्थलों पर चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार निगरानी बढ़ाई जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  28 June 2026, 11:28 PM IST

Advertisement