New Delhi: IPL में अंपायरों की कितनी होती है कमाई? जानें किसने किया खुलासा

IPL अंपायरों की फीस और कमाई को लेकर पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी ने जानकारी साझा की। उन्होंने DRS पर धोनी, कोहली और रोहित के अंदाज पर भी बात की। जानें क्या है पूरी खबर

Updated : 1 July 2026, 7:38 PM IST
google-preferred

New Delhi: इंडियन प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों की मोटी कमाई की चर्चा अक्सर होती है, लेकिन मैच अधिकारियों को मिलने वाली फीस भी कम नहीं है। पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी ने आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट में अंपायरों की कमाई को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

एक सीजन में 50 लाख तक कमा सकते हैं अंपायर

अनिल चौधरी के मुताबिक, आईपीएल में अंपायरिंग करने वाला अधिकारी एक सीजन में करीब 45 से 50 लाख रुपये तक कमा सकता है। उन्होंने बताया कि लीग मैच, प्लेऑफ और फाइनल के लिए भुगतान अलग-अलग स्तर पर होता है। इसके अलावा अंपायरों को डेली अलाउंस भी मिलता है।

फाइनल मैच की फीस सबसे ज्यादा

चौधरी ने बताया कि आईपीएल में एक मैच के लिए अंपायर को करीब 4000 डॉलर मिलते हैं। अगर अंपायर प्लेऑफ मुकाबले में ड्यूटी करता है तो यह रकम बढ़कर 6000 डॉलर हो जाती है। वहीं फाइनल मैच के लिए अंपायर को 8000 डॉलर तक का भुगतान किया जाता है।

घरेलू क्रिकेट से भी होती है कमाई

पूर्व अंपायर ने कहा कि अगर कोई अंपायर घरेलू क्रिकेट में भी शीर्ष स्तर पर काम कर रहा है, तो वहां से भी अच्छी कमाई हो सकती है। उनके अनुसार, घरेलू क्रिकेट से एक सीजन में करीब 20 से 25 लाख रुपये तक की अतिरिक्त आय हो सकती है।

इंटरनेशनल मैचों में कितनी फीस?

अनिल चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अंपायरों को मिलने वाली फीस को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए अंपायर को करीब 2 लाख रुपये मिलते हैं, जबकि एक टेस्ट मैच की फीस लगभग 8 लाख रुपये तक होती है।

ICC रैंकिंग में टीम इंडिया का जलवा, Abhishek Sharma की बादशाहत खत्म, नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बने Ishan Kishan

उन्होंने यह भी कहा कि अगर मैच बारिश या किसी अन्य कारण से रद्द हो जाए या पूरा न खेला जाए, तब भी अंपायर को तय फीस मिलती है।

DRS पर भी बोले अनिल चौधरी

अंपायरिंग फीस के अलावा अनिल चौधरी ने विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी के DRS लेने के अंदाज पर भी बात की। उन्होंने कहा कि विराट कोहली रिव्यू लेने को लेकर काफी आक्रामक और उत्साहित रहते थे। वहीं रोहित शर्मा अब ज्यादा सोच-समझकर और संतुलित तरीके से DRS का इस्तेमाल करते हैं।

धोनी को बताया DRS का मास्टर

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर अनिल चौधरी ने कहा कि विकेट के पीछे उनकी पोजिशनिंग और गेंद की लाइन समझने की क्षमता बेहद शानदार थी। इसी वजह से उन्हें DRS के मामले में सबसे भरोसेमंद कप्तानों में गिना जाता था।

दो साल तक अपनी ही बहन के साथ करता रहा हैवानियत, सच साबित करने के लिए नाबालिग ने बनवाया खुद का वीडियो

हालांकि, चौधरी ने यह भी कहा कि धोनी जैसे सटीक फैसले लेने वाले कप्तान से भी कभी-कभी गलती हो जाती थी। उनके मुताबिक, एक दुर्लभ मौके पर चर्चित ‘धोनी रिव्यू सिस्टम’ भी सही साबित नहीं हुआ था।

अंपायरिंग भी हाई-प्रेशर प्रोफेशन

आईपीएल जैसे हाई-वोल्टेज टूर्नामेंट में अंपायरिंग करना बेहद दबाव वाला काम माना जाता है। हर गेंद, हर अपील और हर फैसले पर लाखों दर्शकों की नजर होती है। ऐसे में अंपायरों की फीस उनके अनुभव, जिम्मेदारी और मैच के दबाव को भी दर्शाती है।

Location :  New Delhi

Published :  1 July 2026, 7:38 PM IST

Advertisement