Shreyas Iyer Record: जो कारनामा रोहित-विराट भी नहीं कर सके वह करिश्मा कप्तान बनते ही श्रेयस अय्यर ने किया

श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में 68 रन की शानदार पारी खेलकर इतिहास रच दिया। वह इंग्लैंड में टी20 इंटरनेशनल में अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 2 July 2026, 12:59 PM IST
google-preferred

New Delhi: भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शानदार अर्धशतक लगाकर इतिहास रच दिया। आयरलैंड दौरे पर 2-0 की हार और लगातार आलोचनाओं के बाद अय्यर ने बल्ले से जोरदार जवाब देते हुए 68 रनों की कप्तानी पारी खेली। इस पारी के साथ वह इंग्लैंड की धरती पर टी20 इंटरनेशनल में अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए।

श्रेयस अय्यर ने अपनी 68 रन की पारी के दौरान एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो भारत के दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली भी अपने टी20 करियर में हासिल नहीं कर सके। 15वें ओवर में एक रन लेकर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया और इंग्लैंड में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में फिफ्टी जड़ने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए।

47 गेंदों में खेली 68 रन की कप्तानी पारी

श्रेयस अय्यर ने 47 गेंदों का सामना करते हुए 68 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। उन्होंने जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करते हुए भारतीय पारी को संभाला और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे ने निभाई अहम भूमिका

भारतीय टीम की शुरुआत अभिषेक शर्मा ने आक्रामक अंदाज में की। उन्होंने सिर्फ 24 गेंदों में 59 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वहीं अंतिम ओवरों में शिवम दुबे ने नाबाद 42 रन की तेज पारी खेलकर भारत का स्कोर 189 रन तक पहुंचाया।

कप्तानी की पहली बड़ी परीक्षा

बतौर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने पहले ही मैच में खुद को साबित कर दिया, लेकिन कप्तान के तौर पर उनकी असली परीक्षा अभी बाकी है। आयरलैंड दौरे पर टीम को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उनकी कप्तानी पर सवाल उठने लगे थे। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ इस प्रदर्शन ने उनके आत्मविश्वास को जरूर बढ़ाया है।

IRE VS IND: वैभव सूर्यवंशी अभी भी वेटिंग लिस्ट में, दूसरे T20 में भी नहीं मिला मौका; इन दो खिलाडियों का हुआ डेब्यू

आईपीएल में अपनी सफल कप्तानी का प्रदर्शन कर चुके अय्यर अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी उसी सफलता को दोहराने की कोशिश करेंगे। भारतीय टीम प्रबंधन और प्रशंसकों की नजरें अब उनकी रणनीति और आगामी मुकाबलों में कप्तानी पर टिकी रहेंगी।

Location :  New Delhi

Published :  2 July 2026, 12:59 PM IST

Advertisement