West Bengal Election Result: कैसा है उन दो सीटों का हाल जिन पर कराई गई रीपोलिंग?

पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम सीटों पर रिपोलिंग के बाद TMC ने शुरुआती बढ़त बना ली है। पन्नालाल हल्दर और समीम अहमद मोल्ला अपने-अपने क्षेत्रों में आगे चल रहे हैं। अब सबकी नजर अंतिम नतीजों पर है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 4 May 2026, 2:32 PM IST
google-preferred

Kolkata: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के तहत दक्षिण 24 परगना जिले की दो अहम सीटों, डायमंड हार्बर (143) और मगराहाट पश्चिम (142) पर हुए पुनर्मतदान के बाद अब नतीजों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। शुरुआती रुझानों में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बढ़त बना ली है, लेकिन अंतिम परिणाम का इंतजार अभी बाकी है।

शुरुआती रुझान क्या कहते हैं?

मतगणना के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार डायमंड हार्बर सीट से TMC उम्मीदवार पन्नालाल हल्दर करीब 5180 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं मगराहाट पश्चिम सीट पर TMC के एमडी. समीम अहमद मोल्ला ने 3729 वोटों की बढ़त बना रखी है। इन आंकड़ों ने TMC खेमे में उत्साह बढ़ा दिया है, जबकि विपक्षी दलों की चिंता भी साफ दिखाई दे रही है।

क्यों ढहा ममता दीदी का डेढ़ दशक का सियासी किला, जानिए टीएमसी की करारी हार की पूरी कहानी 

क्यों कराना पड़ा पुनर्मतदान?

इन दोनों सीटों पर 2 मई को पुनर्मतदान कराया गया था। निर्वाचन आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से छेड़छाड़ के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए यह फैसला लिया। पुनर्मतदान के तहत मगराहाट पश्चिम के 11 और डायमंड हार्बर के 4 मतदान केंद्रों, यानी कुल 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग कराई गई।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, पुनर्मतदान में मतदाताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। कुल मतदान प्रतिशत 90.61 फीसदी दर्ज किया गया।

West Bengal Election Results: ओडिशा के बाद बंगाल पर भी कब्जा, जानिये कौन हैं भाजपा की जीत के धुरंधर?

भाजपा बनाम TMC: कांटे की टक्कर

डायमंड हार्बर सीट पर TMC के पन्नालाल हल्दर का मुकाबला भाजपा के दीपक कुमार हल्दर से है। वहीं मगराहाट पश्चिम सीट पर TMC के समीम अहमद मोल्ला के सामने भाजपा के गौर सुंदर घोष हैं। दोनों सीटों पर सीधा मुकाबला बेहद दिलचस्प बना हुआ है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रिपोलिंग के बाद इन सीटों का समीकरण पहले से ज्यादा जटिल हो गया है।

Location :  Kolkata

Published :  4 May 2026, 2:32 PM IST

Advertisement