हिंदी
हनुमान मंदिर पहुंचे सपा नेता (Img: Dynamite News)
New Delhi: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मुद्दा संसद के मॉनसून सत्र के दौरान तीखी राजनीतिक बहस का विषय बन गया। विपक्षी सांसदों ने इस मामले को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया था। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में पार्टी सांसदों और कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने विरोध प्रदर्शन के दौरान इकट्ठा की गई धनराशि के साथ दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पहुंचे।
सपा का BJP सरकार पर हमला...UP की नारी शक्ति अब डकैतों को सबक सिखाएगी#DharmendraYadav #BJP #SP #ViralVideo #DynamiteNews @MPDharmendraYdv @samajwadiparty @dimpleyadav @yadavakhilesh pic.twitter.com/T3NoElwdbL
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 13, 2026
मंदिर में प्रतिनिधिमंडल ने इकट्ठा की गई धनराशि भगवान बजरंगबली के चरणों में अर्पित की। मंदिर को यह राशि सौंपते हुए सपा नेताओं ने इस योगदान को आस्था और जन-भावनाओं से प्रेरित बताया।
Location : New Delhi
Published : 13 August 2026, 1:34 PM IST