Live Now

Monsoon Session & CJP-Farmers Protest LIVE: PM आवास के पास कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, कई नेता हिरासत में, पढ़ें पल-पल का अपडेट

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी। जेपी नड्डा के साथ वार्ता रही बेनतीजा। सोनम वांगचुक अनशन पर डटे। उधर संसद के मानसून सत्र में भी विपक्ष का जोरदार हंगामा, ताजा अपडेट्स के लिए जुड़ें डाइनामाइट न्यूज़ से।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 21 July 2026 , 3:56 PM
google-preferred

New Delhi: देश में नीट पेपर लीक का मुद्दा लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन मंगलवार को भी पुरजोर तरीके से जारी रहा। प्रदर्शन में सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल बनी हुई है, जबकि बड़ी संख्या में लोग सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने जेपी नड्डा के साथ हुई बैठक को समय की बर्बादी बताते हुए कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक यह आंदोलन खत्म नहीं होगा।

दूसरी ओर, संसद के मानसून सत्र के पहले दिन भी इस मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिला। विपक्षी सांसदों ने सदन से सड़क तक सरकार को घेरा और हंगामे के चलते कार्यवाही को बार-बार स्थगित करना पड़ा। आसन द्वारा चर्चा की अपील के बावजूद विपक्षी सदस्य वेल तक पहुंच गए। आज 21 जुलाई को सत्र के दूसरे दिन भी इस मुद्दे पर तीखी बहस और हंगामे के पूरे आसार बने हुए हैं।

इस पूरे घटनाक्रम और मानसून सत्र की हर पल की ताजा खबरों के लिए बने रहिए डाइनामाइट न्यूज़ के साथ।

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 21 Jul 2026 03:56 PM (IST)

      Monsoon Session & CJP-Farmers Protest LIVE: राहुल-प्रियंका के प्रदर्शन में कांग्रेस सांसद हिरासत में

      पीएम आवास के पास चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई कांग्रेस सांसदों को हिरासत में लिया। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और प्रदर्शन के बीच तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

    • 21 Jul 2026 03:53 PM (IST)

      Monsoon Session & CJP-Farmers Protest LIVE: राहुल-खड़गे समेत कांग्रेस नेताओं का जोरदार विरोध प्रदर्शन

      लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा समेत कई कांग्रेस नेताओं ने लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन किया। नेताओं ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई तथा परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरा।

    • 21 Jul 2026 02:46 PM (IST)

      Monsoon Session & CJP-Farmers Protest LIVE: DCP बोले, झड़प में 120 पुलिसकर्मी हुए घायल

      एडिशनल डीसीपी आनंद कुमार मिश्रा ने बताया कि CJP प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प में लगभग 115 से 120 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि कई वरिष्ठ अधिकारी भी घायल हुए, उनके हाथ में भी चोट आई। मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है और जांच के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    • 21 Jul 2026 02:45 PM (IST)

      Monsoon Session & CJP-Farmers Protest LIVE: घायलों से मिलने लेडी हार्डिंग पहुंचे जेपी नड्डा

      केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा मंगलवार के विरोध प्रदर्शन में घायल हुए लोगों से मिलने लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना, डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर चर्चा की।

    • 21 Jul 2026 02:43 PM (IST)

      Monsoon Session & CJP-Farmers Protest LIVE: खरगे बोले, विपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा

      राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि विपक्ष को अपनी बात रखने का अवसर नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि सदन को सुचारु रूप से चलने नहीं दिया जा रहा है, जिससे संसदीय कार्य प्रभावित हो रहा है।

    • 21 Jul 2026 02:41 PM (IST)

      Monsoon Session & CJP-Farmers Protest LIVE: हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक स्थगित

      विपक्ष के लगातार हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। दूसरे दिन भी संसद में गतिरोध बना रहा और दोनों सदनों का कामकाज बाधित हुआ।

    • 21 Jul 2026 01:37 PM (IST)

      Monsoon Session & CJP-Farmers Protest LIVE: AAP ने छात्रों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    • 21 Jul 2026 12:48 PM (IST)

      Monsoon Session & CJP-Farmers Protest LIVE: बच्चों का भविष्य बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    • 21 Jul 2026 12:15 PM (IST)

      Monsoon Session & CJP-Farmers Protest LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

      विपक्ष के लगातार हंगामे के चलते राज्यसभा के बाद अब लोकसभा की कार्यवाही भी दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

    • 21 Jul 2026 12:07 PM (IST)

      Monsoon Session & CJP-Farmers Protest LIVE: कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का जोरदार हंगामा

      लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर बाद फिर शुरू हुई, लेकिन शुरुआत होते ही विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। मानसून सत्र के दूसरे दिन भी सदन में गतिरोध बना रहा। राज्यसभा की कार्यवाही दूसरी बार स्थगित करनी पड़ी, जबकि लोकसभा की कार्यवाही अभी जारी है।

    • 21 Jul 2026 12:05 PM (IST)

      Monsoon Session & CJP-Farmers Protest LIVE: केजरीवाल बोले, मोदी ने अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ा

      छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं के साथ अभूतपूर्व बर्बरता हुई है और कहा कि ऐसी कार्रवाई पहले कभी नहीं देखी गई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा राजनीतिक हमला भी बोला।

    • 21 Jul 2026 12:04 PM (IST)

      Monsoon Session & CJP-Farmers Protest LIVE: हिरासत में छात्रों को तुरंत रिहा करो- अभिजीत दिपके

      CJP फाउंडर अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस से पूछा कि अब तक कितने लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने मांग की कि हिरासत में रखे गए सभी छात्रों को तत्काल रिहा किया जाए। साथ ही पुलिस से कार्रवाई को लेकर जवाब देने की भी अपील की।

    • 21 Jul 2026 11:12 AM (IST)

      Monsoon Session & CJP-Farmers Protest LIVE: दोनों सदन 12 बजे तक स्थगित

      संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी नीट पेपर लीक मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ। भारी नारेबाजी के चलते लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

    • 21 Jul 2026 10:57 AM (IST)

      Monsoon Session & CJP-Farmers Protest LIVE: प्रियंका गांधी बोलीं, युवाओं की आवाज सुननी ही होगी

      कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि पेपर लीक का मुद्दा नया नहीं है, लेकिन दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि युवा लगातार संघर्ष कर रहे हैं और उनकी आवाज़ सुनी जानी चाहिए। प्रियंका ने सरकार से जवाबदेही तय करने, शिक्षा मंत्री से इस्तीफा लेने और परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी व मजबूत बनाने की मांग की।

    • 21 Jul 2026 10:55 AM (IST)

      Monsoon Session & CJP-Farmers Protest LIVE: पेपर लीक घोर पाप, दोषियों को नहीं बख्शेंगे- मोदी

      संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पेपर लीक घोर पाप है और सरकार ने NEET मामले में तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया गया, आवश्यक कदम उठाए गए और जहां जरूरत पड़ी, वहां दोबारा परीक्षा भी कराई गई।

    • 21 Jul 2026 10:25 AM (IST)

      Monsoon Session & CJP-Farmers Protest LIVE: दिपके नहीं दिखे, बारिश में डटे रहे आंदोलनकारी लगातार

      जंतर-मंतर पर अभिजीत दिपके नजर नहीं आए, लेकिन तेज बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारी डटे रहे। आंदोलन से जुड़े घटनाक्रम लगातार बदलते रहे और पूरे दिन हलचल बनी रही।

       

    • 21 Jul 2026 10:23 AM (IST)

      Monsoon Session & CJP-Farmers Protest LIVE: पुलिस कार्रवाई के बाद भी नहीं टूटा प्रदर्शनकारियों का हौसला

      जंतर-मंतर पर पुलिस कार्रवाई के बाद भी प्रदर्शनकारी डटे रहे। उनका कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रखेंगे और पीछे नहीं हटेंगे।

    • 21 Jul 2026 10:22 AM (IST)

      Monsoon Session & CJP-Farmers Protest LIVE: जंतर-मंतर से संसद तक पुलिस का कड़ा पहरा

      संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी जंतर मंतर के प्रदर्शन के बीच चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती

    • 21 Jul 2026 10:21 AM (IST)

      Monsoon Session & CJP-Farmers Protest LIVE: दिल्ली कूच से पहले शंभू बॉर्डर पर किसानों का जमावड़ा

      दिल्ली की ओर प्रस्तावित मार्च से पहले बड़ी संख्या में किसान पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर जुटे। पटियाला से सामने आए वीडियो में किसानों की भारी मौजूदगी दिखाई दे रही है। आगे की रणनीति को लेकर मौके पर तैयारियां जारी हैं।

    • 21 Jul 2026 10:20 AM (IST)

      Monsoon Session & CJP-Farmers Protest LIVE: घायल छात्रों से माफी मांगते दिखे अभिजीत दिपके

      अभिजीत दिपके ने समर्थकों, विशेषकर घायल छात्राओं से माफी मांगते हुए कहा कि उन्हें बेहतर सुरक्षा नहीं दे सके। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक मंत्री को बचाने के लिए छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को तैयार थी। दिपके ने प्रदर्शन में घायल लोगों से संपर्क करने की अपील की और कहा कि वह उनसे व्यक्तिगत रूप से बात कर माफी मांगना चाहते हैं तथा आंदोलन जारी रखेंगे।

    • 21 Jul 2026 10:19 AM (IST)

      Monsoon Session & CJP-Farmers Protest LIVE: मंगल मिलन बैठक में जुटे NDA के सभी दिग्गज नेता

      संसद परिसर के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में एनडीए संसदीय दल की ‘मंगल मिलन’ बैठक शुरू हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान, किरेन रिजिजू समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया जाएगा और प्रधानमंत्री मोदी के लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर उन्हें बधाई प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा।

    • 21 Jul 2026 10:18 AM (IST)

      Monsoon Session & CJP-Farmers Protest LIVE: शांतिपूर्ण प्रदर्शन मौलिक अधिकार, राहुल गांधी का बड़ा बयान

      लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद मार्च के दौरान हुई घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि संविधान सर्वोपरि है और सत्ता स्थायी नहीं होती। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जवाबदेही तय होकर रहेगी और नागरिकों की आवाज़ का सम्मान होना चाहिए।

    • 21 Jul 2026 10:17 AM (IST)

      Monsoon Session & CJP-Farmers Protest LIVE: कांग्रेस ने संसद सुरक्षा मुद्दे पर कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया

      कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी और विजय वसंत ने संसद परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था और कथित इंटरनेट बंदी को लेकर राज्यसभा में नियम 267 के तहत कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई प्रवेश-निकास द्वार बंद होने और भारी सुरक्षा व्यवस्था के कारण सांसद नागरिकों से नहीं मिल सके। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर तत्काल चर्चा और सरकार से विस्तृत स्पष्टीकरण की मांग की।

    • 21 Jul 2026 10:16 AM (IST)

      Monsoon Session & CJP-Farmers Protest LIVE: NDA संसदीय दल की रणनीतिक बैठक में पहुंचे मोदी

      संसद के मानसून सत्र के बीच एनडीए संसदीय दल की बैठक ‘मंगल मिलन’ के नाम से शुरू हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बैठक में शामिल हुए। पहले दिन लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी थी। अब सरकार आगे की रणनीति तय करने और संसद के सुचारु संचालन पर मंथन कर रही है।

Location :  New Delhi

Published :  21 July 2026, 10:11 AM IST

Related News

Advertisement