हिंदी
अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने विरोध दर्ज कराया (Img: Dynamite News)
Balrampur: नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज का विरोध अब उत्तर प्रदेश के बलरामपुर तक पहुंच गया है। जिला बार एसोसिएशन बलरामपुर ने इस घटना को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से भारत की राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। अगर कोई अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करता है, तो उसके साथ बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक व्यवस्था की भावना के विपरीत है।
ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने कहा कि छात्रों की आवाज को लाठियों के बल पर दबाने का प्रयास न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों के भी खिलाफ है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और अगर पुलिसकर्मियों की भूमिका गलत पाई जाती है तो उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।
ये भी पढ़ें- ‘मेरी पत्नी को जाने दो…’ बीच सड़क बिलख-बिलखकर रोया पति; टूटे दिल का दर्द देख सन्न रह गए लोग
अधिवक्ताओं ने यह भी कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था तभी मजबूत होती है, जब नागरिकों को अपनी बात रखने की स्वतंत्रता मिले। ऐसे मामलों में संयम और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई होनी चाहिए।
जिला बार एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकत्र हुए और विरोध दर्ज कराया। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष मुर्तजा हुसैन खान, महामंत्री संजय तिवारी और दि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवीन्द्र प्रताप सिंह यादव, कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी, उपाध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय, देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, शिव प्रताप शुक्ल और प्रशांत ओझा ने भी प्रदर्शन में भाग लिया।
ये भी पढ़ें- बहन के पास जा रही थी मासूम, रास्ते में ही हो गई गायब; बलरामपुर में मची अफरा-तफरी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
विरोध कार्यक्रम में संयुक्त सचिव बृजेश कुमार सोनी, रितेश तिवारी और अनु शुक्ला भी शामिल रहे। वहीं वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य जय प्रकाश शुक्ल, मुमताज रसूल, मीरा श्रीवास्तव, अयाज अहमद (गुड्डू), अमरेन्द्र मणि कौशिक और ज्वाला प्रसाद यादव ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों में सुधाकर मणि तिवारी, मुन्ना लाल, भानू प्रताप सिंह, शुभम सिंह, ज्योति सिंह और राज कुमार त्रिपाठी (प्रिंस) सहित जिला युवा अधिवक्ता एसोसिएशन के पदाधिकारी और अन्य अधिवक्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Location : Balrampur
Published : 21 July 2026, 5:58 PM IST