हिंदी
हजरतगंज में बीच सड़क हाई-वोल्टेज ड्रामा (Img: Pinterest)
Lucknow: लखनऊ के हजरतगंज स्थित बटलर पैलेस रोड पर सोमवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने राह चलते लोगों को भी रुकने पर मजबूर कर दिया। व्यस्त सड़क पर अचानक एक कार रुकी, बाइक सवार युवक ने उसका रास्ता रोका और देखते ही देखते मामला पति-पत्नी के विवाद में बदल गया। कुछ ही मिनटों में मौके पर भीड़ जुट गई और कई लोगों ने पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक ने अपनी पत्नी को एक प्रशासनिक अधिकारी के साथ कार में देखा। यह देखते ही उसने अपनी मोटरसाइकिल कार के सामने लगा दी और उन्हें रुकने पर मजबूर कर दिया। सड़क पर तीखी बहस हुई। चश्मदीदों ने बताया कि बहस के दौरान पति भावुक हो गया; उसने अधिकारी से अपनी पत्नी को जाने देने की गुहार लगाई, यहां तक कि हाथ जोड़कर अधिकारी के पैरों में भी गिर पड़ा। यह नजारा देखकर आस-पास के लोग हैरान रह गए।
ये भी पढ़ें - Lucknow-Kanpur Expressway: अब सिर्फ 45 मिनट में पूरा होगा सफर, जानें यूपी के पहले बैरियर-फ्री हाईवे की हर खूबी
पति का आरोप है कि LIC में काम करने वाले प्रशासनिक अधिकारी आनंद मिश्रा ने उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ कर लिया है। उसका यह भी दावा है कि अधिकारी उसे लगातार धमकाता रहता है और उसकी पत्नी को अपने साथ रखे हुए है।
दूसरी ओर, महिला ने अपने पति के आरोपों पर अलग बात कही। उसने बताया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और मामला अभी कोर्ट में लंबित है। उसने यह भी बताया कि वह अभी अपने पति के साथ नहीं रह रही है।
ये भी पढ़ें - Lucknow News: नशे में धुत स्कूल वैन चालक का तांडव, मासूमों की जिंदगी दांव पर लगाकर युवक को 20 मीटर तक घसीटा
सड़क पर हुई इस बहस से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। वायरल वीडियो के बाद यह घटना चर्चा का विषय बन गई है, हालांकि पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। इसलिए, दोनों पक्षों द्वारा लगाए गए आरोपों और दावों की सच्चाई पुलिस जांच से ही पता चल पाएगी। फिलहाल, वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलों और चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है
Location : Lucknow
Published : 21 July 2026, 5:38 PM IST