Deoria News: अधिवक्ता पर मुकदमे के बाद कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, कोतवाल के निलंबन की मांग; जानें पूरा मामला
देवरिया में अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के विरोध में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर मुकदमा वापस लेने, निष्पक्ष जांच, अधिवक्ता की सुरक्षा और सदर कोतवाल के निलंबन की मांग की गई। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी गई।