Maharajganj: ओमप्रकाश मिश्रा बने कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नये अध्यक्ष, जानिये पूरा चुनाव परिणाम

महराजगंज में कलेक्टर बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हुआ। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी ख़बर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 11 April 2025, 9:10 PM IST
google-preferred

महराजगंज: कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का गुरुवार को पूर्व पारित प्रस्ताव के क्रम में 96 मतदान संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर कुल 50 मत ओम प्रकाश मिश्रा को तो वहीं 28 मत ओमप्रकाश सिंह को प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार अध्यक्ष पद के लिए ओम प्रकाश मिश्रा 22 मतों से विजय घोषित किए गए हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मंत्री पद पर इंद्रजीत कुमार चौरसिया को 36 मत एवं बृजेश कुमार पटेल को 57 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार 21 मत से मंत्री बृजेश कुमार पटेल विजय घोषित किए गए।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश शुक्ला व कनिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र नारायण तिवारी व मोहम्मद इसरार खान तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए कृष्ण प्रताप शर्मा वह संयुक्त मंत्री पद हेतु अभिषेक कुमार श्रीवास्तव वहीं अंकुर मणि त्रिपाठी, सतीश चंद्र पटेल वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश त्रिपाठी व सत्य प्रकाश पासवान कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक वर्मा व अंगद कुमार चौधरी, दिग्विजय नाथ पटेल, रितेश कुमार दीक्षित, विकास कुमार पांडे निर्विरोध निर्वाचित किए गए।

इस दौरान कृष्ण बिहारी लाल श्रीवास्तव, राकेश बिहारी श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश शुक्ला, आशीष कुमार त्रिपाठी, अनिकेत श्रीवास्तव, मन्नान सिद्दीकी, सतीश प्रजापति, रवीश चंद श्रीवास्तव, कृष्णानंद तिवारी, देवेश नारायण, अभिषेक श्रीवास्तव, भूपेंद्र पटेल, अमरनाथ यादव ने माल्यार्पण कर मिठाई खिला करके अध्यक्ष व महामंत्री व मंत्री को बधाई दी।

इस दौरान कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता गण मौजूद रहे।