हिंदी
डीएम संतोष कुमार शर्मा को सौंपा ज्ञापन (Img: Dynamite News)
Maharajganj: महराजगंज जिले के विकासखंड धानी अंतर्गत ग्रामसभा कानापार और धानी बाजार की बदहाल व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लंबे समय से चली आ रही मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग अब औपचारिक रूप से जिला प्रशासन तक पहुंच गई है।
समाजसेवी हरि प्रताप पासवान ‘गोलू’ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया है। उन्होंने मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
ज्ञापन में बताया गया है कि पूरे ग्राम सभा क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं है। इससे जगह-जगह गंदगी फैल रही है और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
इसके साथ ही युवाओं के लिए खेल मैदान की कमी भी एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आई है। ग्रामीण युवाओं का कहना है कि उचित खेल सुविधा न होने के कारण उनकी प्रतिभा को सही दिशा नहीं मिल पा रही है।
Auraiya News: अजीतमल में चेकिंग के नाम पर बवाल, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
ग्रामीणों ने पेयजल की गंभीर समस्या की ओर भी ध्यान दिलाया है। कई इलाकों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता नहीं है, जिससे लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ता है। इसके अलावा छठ घाट और मुक्तिधाम श्मशान घाट की स्थिति भी बेहद खराब बताई गई है। इन धार्मिक और सामाजिक स्थलों के सुंदरीकरण की मांग की गई है, ताकि स्थानीय लोगों को सम्मानजनक और सुविधाजनक वातावरण मिल सके।
महराजगंज में दंबगों ने दुकानदार को लाठी डड़ों से पीटा, जान से मारने की दी धमकी
धानी बाजार में आए दिन लगने वाले भारी जाम ने स्थानीय व्यापार और आम जनजीवन को प्रभावित किया है। सुबह और शाम के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। इस समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने नई सब्जी मंडी स्थापित करने की मांग की है, जिससे बाजार में भीड़ कम हो सके और यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके।
Location : Maharajganj
Published : 25 April 2026, 11:21 AM IST
Topics : Cleanliness Issue Dhani Bazar Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Santosh Kumar Sharma Traffic Jam