Mercedes-Benz CLA EV: 10 मिनट चार्ज में 300 KM दौड़ेगी नई इलेक्ट्रिक कार, भारत में लॉन्च

Mercedes-Benz ने भारत में अपनी नई CLA EV लॉन्च की है, जिसकी रेंज 792 किमी तक है। इसकी शुरुआती कीमत 55 लाख रुपये है। कार को 3 वेरिएंट में पेश किया गया है और लॉन्च होते ही 400 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 25 April 2026, 12:26 PM IST
google-preferred
1 / 5 \"Zoom\"जर्मन लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार CLA EV लॉन्च कर दी है। यह कंपनी की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार है, जिसकी शुरुआती कीमत 55 लाख रुपये रखी गई है। इस कार ने भारत में कंपनी के पुराने A-Class, EQA और EQB मॉडल्स की जगह ले ली है। (Img- Internet)
2 / 5 \"Zoom\"नई CLA EV को तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है CLA 200 Standard Range (55 लाख रुपये), CLA 250+ Long Range (59 लाख रुपये) और CLA 250+ Launch Edition (64 लाख रुपये)। लॉन्च के कुछ ही दिनों में इस कार को 400 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है। (Img- Internet)
3 / 5 \"Zoom\"इस इलेक्ट्रिक कार में दो बैटरी विकल्प दिए गए हैं। 58kWh बैटरी वाला Standard Range वेरिएंट 542 किलोमीटर तक की रेंज देता है, जबकि 85kWh बैटरी वाला Long Range वेरिएंट सिंगल चार्ज में 792 किलोमीटर तक चल सकता है। यह कार 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार मात्र 6.7 सेकंड में पकड़ लेती है। (Img- Internet)
4 / 5 \"Zoom\"CLA EV में 800V फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है, जिससे सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में करीब 300 किलोमीटर की दूरी तय की जा सकती है। इसमें सुपरस्क्रीन सेटअप, बड़ी टचस्क्रीन, डिजिटल डिस्प्ले और एडवांस ड्राइविंग फीचर्स शामिल हैं। (Img- Internet)
5 / 5 \"Zoom\"कार में मसाज सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, 3D साउंड सिस्टम और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और लेवल 2+ ADAS टेक्नोलॉजी दी गई है। (Img- Internet)

Location :  New Delhi

Published :  25 April 2026, 12:24 PM IST

Advertisement