हिंदी
समाजवादी पार्टी की मैनपुरी सांसद डिंपल यादव सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र मैनपुरी पहुंचीं। उनके आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान वे पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनीता यादव के आवास विकास कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचीं, जहां उन्होंने उनके परिवार से भेंट की। चुनाव आयोग द्वारा पूरे देश में शुरू किए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान पर प्रतिक्रिया देते हुए डिंपल यादव ने इसे संदेहास्पद कदम बताया। उन्होंने कहा कि सरकार और चुनाव आयोग को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर इस अभियान के पीछे उद्देश्य क्या है। उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि आखिर मनसा क्या है SIR कराने के पीछे? देश में अब तक कितने ही चुनाव हो चुके हैं, क्या वे सब गैर-लोकतांत्रिक थे? सरकार की मंशा ठीक नहीं लगती। यह पूरी प्रक्रिया कहीं न कहीं भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करने की कोशिश है।
Location : Mainpuri
Published : 27 October 2025, 7:50 PM IST