बड़ी खबर: मोदी सरकार ने सेंसर बोर्ड में किया बड़ा फेरबदल, CBFC में 18 नए मेंबर्स नियुक्त, देखिये सूची

केंद्र सरकार ने बुधवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय फिल्मों से जुड़े सेंसर बोर्ड में अचानक फेरबदल कर दिया। सेंसर बोर्ड के पुनर्गठिन के साथ 18 नए सदस्यों को नियुक्त किया गया।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 16 September 2026, 7:47 PM IST
google-preferred

New Delhi: केंद्र की मोदी सरकार ने बुधवार भारतीय फिल्मों से जुड़े सेंसर बोर्ड को लेकर बड़ा फैसला किया। सरकार ने अचानक तत्काल प्रभाव से सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म सर्टिफ़िकेशन (CBFC) का पुनर्गठन किया। इस फेरबदल और पुनर्गठन के साथ ही सेंसर बोर्ड में 18 नए सदस्यों को नियुक्त किया गया है।

सरकार ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म सर्टिफ़िकेशन (CBFC) को पुनर्गठित करने का कारण नहीं बताया। सेंसर बोर्ड में अचानक हुए फेरबदल की चर्चा दिल्ली से लेकर मुबंई तक होने लगी है। इसके साथ ही सियासी गलियारों में भी इसकी चर्चाएं जोर पकड़ रही है।

सेंसर बोर्ड में शामिल किये गये सदस्यों की सूची

1. विनोद अनुपम
2. मनोज जोशी
3. अभिषेक जैन
4. रिकी केज
5. प्रियदर्शन
6. सुनील शेट्टी
7. हंसराज हंस
8. सुप्रिया यारलागड्डा
9. यतीन्द्र मिश्र
10. रूपाली गांगुली
11. प्रीति जिंटा
12. नीला माधब पांडा
13. पंकज त्रिपाठी
14. प्रोसेनजीत चटर्जी
15. पल्लवी जोशी
16. निशिगंधा वाड
17. वामन केंद्रे
18. रमेश पतंगे

Location :  New Delhi

Published :  16 September 2026, 7:47 PM IST

Related News

Advertisement