सास ने की दहेज के लिए जिंदा जलाने की कोशिश, KBC 18 की कंटेस्टेंट कपिला तनेजा की इस कहानी ने भर दीं बिग बी की आंखें

अमिताभ बच्चन के मशहूर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18’ के मंच पर छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी दास्तान ने सबको झकझोर कर रख दिया।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 18 September 2026, 3:52 PM IST
google-preferred

New Delhi: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18 (KBC 18) के मंच पर एक ऐसी कहानी सामने आई जिसने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की आंखों में आंसू ला दिए। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली कपिला तनेजा ने अपनी जिंदगी के संघर्षों के बारे में बताया जिससे वहां मौजूद हर कोई भावुक हो गया।

लव मैरिज और फिर ससुराल में संघर्ष

कपिला ने बताया कि उन्होंने अलग जाति में लव मैरिज किया था। शुरुआत में तो सब ठीक था लेकिन समय के साथ हालात बदल गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें दहेज के लिए लगातार परेशान किया जाता था और कई तरह से प्रताड़ित किया जाता था।

यह भी पढ़ें - स्कूल की फीस नहीं भर पाए तो निकाला गया, आज 400 बच्चों की पढ़ाई का बने सहारा; KBC तक पहुंची कहानी

मिट्टी का तेल डालकर मुझे जिंदा जलाने की कोशिश की गई

अपनी जिंदगी के सबसे दर्दनाक पल को याद करते हुए कपिला ने बताया कि कैसे एक दिन उन्हें कथित तौर पर जिंदा जलाने की कोशिश की गई थी। उन्होंने बताया कि कैसे उन पर मिट्टी का तेल डाला गया और आग लगाने की कोशिश की गई। उस भयानक घटना के दौरान उन्होंने खुद को बचाने के लिए बहुत संघर्ष किया और किसी तरह बच गईं। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

24 साल से अपनी बेटी का चेहरा नहीं देखा

कपिला की कहानी का सबसे भावुक हिस्सा तब आया जब उन्होंने अपनी बेटी के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वह पिछले 24 सालों से अपनी बेटी से नहीं मिल पाई हैं। कपिला ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी को आखिरी बार अस्पताल में देखा था; उसके बाद हालात ऐसे बने कि वे फिर कभी नहीं मिल पाईं।

यह भी पढ़ें - KBC 18 के प्रोमो के बाद आमिर खान सोशल मीडिया पर चर्चा में, निजी जिंदगी को लेकर आए मजेदार कमेंट्स

'बिग बी' भी अपनी भावनाएं नहीं रोक पाए

कपिला की आपबीती सुनकर अमिताभ बच्चन बहुत भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि एक महिला के लिए ऐसी चीजें सहना बेहद दर्दनाक होता है और उम्मीद जताई कि किसी को भी कभी ऐसे मुश्किल हालात से न गुजरना पड़े। KBC 18 के मंच पर कपिला तनेजा की कहानी ने न सिर्फ एक कंटेस्टेंट की जिंदगी को दिखाया, बल्कि कई महिलाओं के संघर्षों को भी उजागर किया।

Location :  New Delhi

Published :  18 September 2026, 3:52 PM IST

Advertisement