बिहार MLC चुनाव में BJP का बड़ा ऐलान, 4 सीटों पर चेहरे तय; नवल किशोर यादव फिर मैदान में

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव के लिए भाजपा ने अपने हिस्से की चार सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पटना शिक्षक से नवल किशोर यादव और कोसी स्नातक से डॉ. एनके यादव को फिर मौका मिला है।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 29 September 2026, 4:36 PM IST
google-preferred

Patna: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने हिस्से की चार सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने पटना शिक्षक, कोसी स्नातक, दरभंगा स्नातक और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रत्याशी उतारे हैं।

नवल किशोर यादव को फिर टिकट

भाजपा ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधान पार्षद नवल किशोर यादव को दोबारा उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधान पार्षद डॉ. एनके यादव को भी फिर से चुनाव मैदान में उतारा गया है।

ये भी पढ़ें: Bihar MLC Election: उम्मीदवार चयन पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, तेजस्वी यादव के फैसले पर उठाए सवाल

दरभंगा और तिरहुत से नए चेहरे

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सर्वेश कुमार को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। सर्वेश कुमार वर्तमान में निर्दलीय विधान पार्षद हैं। तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नरेंद्र प्रसाद सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। नरेंद्र प्रसाद सिंह पहले भी इस क्षेत्र से विधान परिषद का चुनाव लड़ चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Mirzapur: नवरात्र में जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! मूर्ति विसर्जन को लेकर DM की सख्त हिदायत, गहरे पानी से रहें दूर

आठ सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव होना है। इनमें चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है।

भाजपा की चार सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब इन निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावी मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट हो गई है।

Location :  Patna

Published :  29 September 2026, 4:36 PM IST

Advertisement