हिंदी
दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस ने एक विशाल रैली का आयोजन किया, जिसमें पार्टी के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। तस्वीरों में देखिए दिल्ली के रामलीला मैदान में SIR के खिलाफ कैसे हुआ प्रदर्शन


दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस ने एक विशाल रैली का आयोजन किया, जिसमें पार्टी के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।



यह रैली विशेष रूप से ‘वोट चोरी’ और चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर आयोजित की गई।



लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता इस रैली को संबोधित किया।



इस विशाल रैली में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे भी नजर आए।



कांग्रेस ने इस रैली के जरिए सरकार और निर्वाचन आयोग पर चुनावों में मिलीभगत का आरोप लगाते हुए उन्हें कठघरे में खड़ा किया।



इस विशाल रैली के आयोजन में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि संसद में जब मल्लिकार्जुन खरगे जी और राहुल गांधी जी ने SIR, वोट चोरी का मुद्दा उठाया तो मोदी सरकार नहीं मानी। आखिर में सरकार ने कहा कि हम पहले 'वंदे मातरम्' पर चर्चा करेंगे, फिर SIR और वोट चोरी पर बात करेंगे।



इस रैली में कांग्रेस के शीर्ष नेता मौजूद रहे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, खासकर महिला कार्यकर्ता, उत्साह के साथ शामिल हुईं ।



दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया।



कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- इन लोगों ने (केंद्र सरकार) ने हमारा वंदेमातरम् भी चोरी किया है। ये लोग नेहरू-पटेल के बीच दरार पैदा करते हैं। गांधी-नेहरू अंबेडकर पर हमला बोलते हैं। इन गद्दारों को आपको हटाना होगा।
