Urine में बल्ड जैसा रंग? हो सकता है गंभीर बीमारी का लक्षण; गलती से भी ना करें नजरअंदाज

पेशाब में खून आना एक गंभीर संकेत हो सकता है, जिसे नजरअंदाज करना खतरनाक है। यह किडनी स्टोन से लेकर कैंसर तक का लक्षण हो सकता है। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर जांच और सही इलाज बेहद जरूरी है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 24 March 2026, 6:11 PM IST
google-preferred
1 / 7 \"Zoom\"पेशाब में खून आना एक ऐसा लक्षण है जो किसी को भी घबरा सकता है। कई लोग इसे मामूली समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, खासकर जब यह अपने आप ठीक हो जाए। लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार, यह आदत खतरनाक साबित हो सकती है। पेशाब में खून आना कई गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है, इसलिए इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। (Img- Google)
2 / 7 \"Zoom\"मेडिकल भाषा में पेशाब में खून आने की स्थिति को हेमैच्यूरिया कहा जाता है। यह तब होता है जब किडनी, यूरिनरी ट्रैक्ट या ब्लैडर से रेड ब्लड सेल्स यूरिन में आ जाते हैं। यह दो प्रकार का होता है एक जिसमें खून साफ दिखाई देता है और दूसरा जो केवल टेस्ट के जरिए ही पता चलता है। (Img- Google)
3 / 7 \"Zoom\"डॉक्टरों के अनुसार, यदि पेशाब में बिना किसी दर्द या जलन के खून दिखाई दे, तो यह ज्यादा गंभीर संकेत हो सकता है। कई लोग इसे सामान्य यूरिन इन्फेक्शन समझकर दवा ले लेते हैं, लेकिन विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि यह किसी बड़ी बीमारी की ओर इशारा हो सकता है। (Img- Google)
4 / 7 \"Zoom\"हालांकि, हर बार पेशाब में खून आने का मतलब कैंसर नहीं होता। इसके पीछे कई सामान्य कारण भी हो सकते हैं जैसे किडनी स्टोन, यूरिन इन्फेक्शन, प्रोस्टेट का बढ़ना या किडनी से जुड़ी अन्य समस्याएं। फिर भी अगर यह समस्या बार-बार हो या बिना दर्द के हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। (Img- Google)
5 / 7 \"Zoom\"विशेषज्ञों के अनुसार, पेशाब में खून आना ब्लैडर कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है। इसके अलावा किडनी कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर में भी यह संकेत देखने को मिलता है। ऐसे मामलों में यूरिन का रंग गुलाबी, लाल या गहरा नारंगी हो सकता है। साथ ही वजन कम होना, कमजोरी और पीठ दर्द जैसे लक्षण भी नजर आ सकते हैं। (Img- Google)
6 / 7 \"Zoom\"जो लोग धूम्रपान करते हैं, उनमें इस तरह की समस्याओं का खतरा ज्यादा होता है। ऐसे लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए और किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। (Img- Google)
7 / 7 \"Zoom\"डॉक्टरों का कहना है कि इस स्थिति में तुरंत जांच कराना बेहद जरूरी है। इसके लिए यूरिन टेस्ट, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और सिस्टोस्कोपी जैसी जांच कराई जाती है। सही समय पर जांच और इलाज से गंभीर बीमारियों को शुरुआती चरण में ही पकड़ा जा सकता है। (Img- Google)

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 24 March 2026, 6:11 PM IST

Advertisement