हिंदी
Symbolic Photo
Noida: जब भी पति पत्नी की बात आती है तो दिमाग में लड़ाई झगड़ा और विवाद दिखाई देने लगता है जब भी सोशल मीडिया या आम इंसान के बीच में दंपति को लेकर कोई सवाल खड़ा होता है तो जवाब विवाद से ही जुड़ा होता है लेकिन सोमवार को नोएडा में ऐसा नहीं हुआ इस खबर को पढ़ने के बाद आप भी हैरान हो जाओगे और शायद नोएडा के अनिल को जोरू का गुलाम कहने लगोगे। अब इस अनिल की वजह से दिल्ली एनसीआर की लड़कियां कह रही है कि हमें ऐसा ही पति चाहिए।
देहाती फिल्मों का बदमाश गिरफ्तार: उत्तम कुमार की तबीयत बिगड़ी, दुष्कर्म के मामले में हुआ एक्शन
जानें पूरा मामला
हम बात कर रहे हैं नोएडा के अनिल बावेजा की। वैसे तो अनिल सेल्स मैनेजर है लेकिन उन्होंने अपनी लिंकडिन प्रोफाइल पर कुछ ऐसा अपडेट किया हुआ है, जो आकर्षित कर रहा है। अनिल ने अपने नाम के नीचे "असिस्टेंट ऑफ माय वाइफ" लिखा हुआ है। उनका यह लिंकडिन सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। जिसके बाद सोशल मीडिया पर अनिल ने आग लगा दी है।
उत्तराखंड में फिर दिखेगा भयानक मंजर! चमोली जिले के थराली में भूस्खलन से तबाही, मकानों में आईं दरारें
सोशल मीडिया पर लोग कर रहे कमैंट्स
अनिल के लिंकडिन का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग अनिल की तारीफ तो कर रहे हैं, लेकिन साथ में "जोरू का गुलाम" भी बता रहे है। वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ लड़कियां और महिलाएं लिख रही है कि हमें ऐसा ही पति चाहिए।
Location : Noida
Published : 15 September 2025, 10:17 PM IST
Topics : Delhi News LinkedIn noida news social media wife