देहाती फिल्मों का बदमाश गिरफ्तार: उत्तम कुमार की तबीयत बिगड़ी, दुष्कर्म के मामले में हुआ एक्शन

हरियाणवी फिल्मों के चर्चित अभिनेता उत्तर कुमार को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। अमरोहा स्थित फार्म हाउस से हुई गिरफ्तारी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप लगाया है। जानिए इस मामले से जुड़ी पूरी खबर।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 15 September 2025, 11:51 PM IST
google-preferred

Amroha: देहाती फिल्मों के बदमाश, हरियाणवी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता, निर्माता और निर्देशक उत्तर कुमार को सोमवार को पुलिस ने दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी अमरोहा स्थित उनके फार्म हाउस से की गई। अब उत्तर कुमार की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। आपको बता दें कि उत्तम कुमार गाजियाबाद जिले के रहने वाले है।

उत्तम कुमार का बैकग्राउंड

उत्तर कुमार को देहाती और ग्रामीण पृष्ठभूमि वाली फिल्मों के लिए जाना जाता है। अब एक ऐसे कानूनी पचड़े में फंसे हैं, जिसने हरियाणवी सिनेमा जगत को झकझोर कर रख दिया है। आरोप लगाने वाली युवती ने जून 2025 में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता के अनुसार साल 2020 में एक हरियाणवी म्यूजिक एल्बम की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात उत्तर कुमार से हुई थी। उसी दौरान अभिनेता ने उन्हें शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।

उत्तराखंड में फिर दिखेगा भयानक मंजर! चमोली जिले के थराली में भूस्खलन से तबाही, मकानों में आईं दरारें

शालीमार गार्डन थाने में एफआईआर दर्ज

युवती का यह भी आरोप है कि इस दौरान उसके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया गया और लंबे समय तक मानसिक व शारीरिक शोषण किया गया। जब शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने लखनऊ में आत्मदाह का प्रयास किया। जिससे मामला राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में आ गया। इसके बाद गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाने में उत्तर कुमार के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज हुई।

पुलिस का बयान

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने फौरन जांच शुरू की। शुरुआती चार्जशीट डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल को सौंपी गई, लेकिन उस पर आपत्ति जताए जाने के बाद जांच का जिम्मा एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव को दिया गया। एसीपी श्रीवास्तव के अनुसार जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं, जिसके आधार पर उत्तर कुमार की गिरफ्तारी की गई है।

देहरादून के इस हाईवे पर जंगली हाथियों का आतंक, कभी भी हो सकता है हादसा

कब बिगड़ी तबीयत?

गिरफ्तारी के बाद पुलिस जब उन्हें फार्म हाउस से ले जा रही थी, तभी रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि जैसे ही डॉक्टर उन्हें फिट घोषित करेंगे, उन्हें आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जाएगा।

सोशल मीडिया पर हलचल

इस मामले ने उत्तर कुमार के प्रशंसकों के बीच हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर लोग बंटे हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोग

Location :  Ghaziabad

Published :  15 September 2025, 10:39 PM IST

Related News

Advertisement