हिंदी
मैनपुरी में सनसनी
Mainpuri: मैनपुरी जनपद के थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला राधे कुचैला में देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव में रहने वाला 14 वर्षीय किशोर आयुष पुत्र राजकुमार को अज्ञात कारणों के चलते गोली मार दी गई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए आयुष को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर सैफई पीजीआई रेफर कर दिया। इलाज के दौरान आयुष की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, आयुष देर रात अपने घर से ट्यूबवेल की ओर जा रहा था। उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसे गोली मार दी। वारदात इतनी अचानक हुई कि परिजन और गांववाले भी सकते में आ गए। गोली लगने के बाद खून से लथपथ आयुष को पड़ोसी फरजाना जिला अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन पुलिस को तत्काल सूचना नहीं दी गई।
Mainpuri Breaking : मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र के नगला राधे कुचैला गांव में 14 वर्षीय आयुष को अज्ञात कारणों से गोली मार दी गई।
#Mainpuri #Crime pic.twitter.com/H36Bfhyqlk— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 3, 2025
जिला अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने आयुष की गंभीर स्थिति देखते हुए तुरंत हायर सेंटर सैफई पीजीआई रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीणों में भी गहरा आक्रोश दिखाई दे रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक आयुष अपनी दीदी के घर नगला राधे में रह रहा था। रात करीब 11 बजे उसे गोली मारी गई थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
Kim Jong Un: खास सिगरेट, विदेशी भोजन और महंगी शराब; क्या यही है भूखे देश के तानाशाह का असली चेहरा?
सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मृतक आयुष का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मामले की हर बारीकी से जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
इस सनसनीखेज वारदात से गांव में मातम का माहौल है। लोग दहशत में हैं और बच्चे की मौत से हर कोई स्तब्ध है। वहीं पुलिस की टीम लगातार सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है ताकि गोली चलाने वाले आरोपी तक पहुंचा जा सके।
Location : Mainpuri
Published : 3 September 2025, 2:02 PM IST
Topics : crime news Mainpuri Police Murder News UP News