कौन हैं आशीष बनर्जी? जिनका TMC दफ्तर में मिला शव, ममता की आंखों से छलके आंसू

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव पार्टी कार्यालय में मिला। उनका शव फंदे से लटका हुआ था। आशीष बनर्जी ममता बनर्जी सरकार में शिक्षा और कृषि मंत्री रह चुके थे। इसके अलावा रामपुरहाट सीट से पांच बार विधायक चुने गए थे।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 16 August 2026, 3:25 PM IST
google-preferred

West Bengal: पश्चिम बंगाल की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी रविवार सुबह बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित पार्टी कार्यालय में मृत पाए गए। उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

ममता सरकार में संभाली थी बड़ी जिम्मेदारी

आशीष बनर्जी तृणमूल कांग्रेस के पुराने और भरोसेमंद नेताओं में शामिल रहे थे। जब ममता बनर्जी पहली बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनी थी, उस दौरान आशीष बनर्जी ने राज्य सरकार में अहम जिम्मेदारियां संभाली थी। वह पश्चिम बंगाल विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रहने के साथ-साथ शिक्षा और कृषि मंत्री भी रह चुके थे। लंबे राजनीतिक करियर के दौरान उन्होंने पार्टी संगठन में भी कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई।

रामपुरहाट से पांच बार चुने गए विधायक

आशीष बनर्जी रामपुरहाट विधानसभा सीट से पांच बार विधायक चुने गए थे। क्षेत्र में उनकी मजबूत राजनीतिक पकड़ मानी जाती थी। हालांकि, हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें भारतीय जनता पार्टी के ध्रुबा साहा से हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव हारने के बाद भी वह पार्टी से जुड़े हुए थे और संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

पार्टी पदों से दिया था इस्तीफा

आशीष बनर्जी ने 2 जून को TMC के बीरभूम जिला अध्यक्ष और जिला कोर कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने उस समय कहा था कि कोर कमेटी निष्क्रिय हो चुकी है और अब उसके काम करने की जरूरत नहीं रह गई है। उन्होंने साफ किया था कि वह पार्टी के सामान्य सदस्य के रूप में जुड़े रहेंगे।

Location :  West Bengal

Published :  16 August 2026, 3:25 PM IST

Advertisement