Mirzapur News: जिस काम से परिवार चलाता था, वही बना मौत की वजह; युवक की करंट लगने से मौत

Mirzapur News: मीरजापुर के जमालपुर क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय राजमिस्त्री रिंकू बियार की चंदौली के सिंघीताली में सबमर्सिबल पंप के काम के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पांच बच्चे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 16 August 2026, 3:01 PM IST
google-preferred

Mirzapur: मीरजापुर में बरसात के बीच बिजली से जुड़े उपकरण के इस्तेमाल के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जमालपुर थाना क्षेत्र के सहेवा गांव निवासी 30 वर्षीय राजमिस्त्री रिंकू बियार उर्फ महेश की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह चंदौली जिले के सिंघीताली में काम करने गया था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

सबमर्सिबल में उतर रहा था करंट, युवक की गई जान

जानकारी के मुताबिक रिंकू बियार शनिवार को सिंघीताली फेज-2 में बन रही एक नई कंपनी में काम करने गया था। इसी दौरान सबमर्सिबल पंप लगाने या बनाने के काम के दौरान उसमें करंट उतर आया। रिंकू इसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

बताया गया कि करंट लगने के बाद युवक की हालत गंभीर हो गई थी। उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने के बाद अलीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, युवक की मौत की जानकारी जैसे ही उसके परिजनों को मिली, वे घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।

पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। हादसा किस तरह हुआ और बिजली की चपेट में आने की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

इसको बोलते है घोर कलयुग: पहले से शादी, दूसरे से अय्याशी और तीसरे बॉयफ्रेंड की हत्या, यहां जानें अलीगढ़ हत्याकांड की असली वजह?

परिवार में मचा कोहराम, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

रिंकू बियार तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और राजमिस्त्री का काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत से पत्नी सविता, पिता श्यामलाल बियार और मां राधिका का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिंकू के पांच बच्चे हैं, जिनमें चार बेटियां संध्या, श्वेता, साक्षी और राधा तथा एक बेटा अंश शामिल है। सबसे बड़ी बेटी की उम्र करीब 12 वर्ष बताई गई है। पिता की अचानक मौत से बच्चों के सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ गया।

सुल्तानपुर के लाल को बड़ा सम्मान! हावड़ा के पुलिस कमिश्नर IPS अखिलेश चतुर्वेदी को मिलेगा राष्ट्रपति पदक

बरसात में बिजली उपकरणों को लेकर रहें सावधान

मौजूदा समय में बारिश का मौसम चल रहा है। ऐसे में बिजली से चलने वाले उपकरणों में करंट उतरने का खतरा बढ़ जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक बिजली के उपकरण इस्तेमाल करने से पहले उनके तार, प्लग और कनेक्शन की अच्छी तरह जांच कर लेनी चाहिए।

खासकर पानी के संपर्क में आने वाले उपकरणों के साथ अतिरिक्त सावधानी जरूरी है। किसी भी तार के कटे या छिले होने पर उसे इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। बिजली से जुड़े काम में लापरवाही कई बार जानलेवा साबित हो सकती है।

Location :  Mirzapur

Published :  16 August 2026, 3:01 PM IST

Related News

Advertisement