West Bengal CM: बंगाल में आज खत्म होगा सस्पेंस! भाजपा विधायक दल की बैठक पर टिकी देशभर की नजर

पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज सबसे बड़ा सस्पेंस खत्म हो सकता है। भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि राज्य की कमान किसे मिलेगी।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 8 May 2026, 10:37 AM IST
google-preferred

Kolkata: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। विधानसभा चुनाव 2026 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी आज अपने विधायक दल की बैठक करने जा रही है। इसी बैठक में राज्य के नए मुख्यमंत्री (West Bengal CM) के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है।

सबसे खास बात यह है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद इस बैठक में मौजूद रहेंगे। उनके साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी सह-पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल होंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व मुख्यमंत्री के नाम पर पूरी रणनीति के साथ फैसला लेने जा रहा है।

दोपहर बाद होगी अहम बैठक

सूत्रों के मुताबिक भाजपा विधायक दल की यह महत्वपूर्ण बैठक कोलकाता के विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में शाम चार बजे आयोजित होगी। बैठक में सभी नवनिर्वाचित विधायक हिस्सा लेंगे। इसी दौरान विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा, जो पश्चिम बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बनेगा। चुनाव नतीजों के बाद से ही कई नाम मुख्यमंत्री पद की दौड़ में बताए जा रहे हैं। हालांकि पार्टी ने अब तक आधिकारिक तौर पर किसी नाम की घोषणा नहीं की है।

TS Sivagnanam: किन कारणों से पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने बंगाल चुनाव परिणाम आते ही SIR ट्रिब्यूनल से काटी कन्नी

राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर जबरदस्त चर्चा है कि भाजपा इस बार संगठन और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला ले सकती है।

15 साल बाद बंगाल में सत्ता परिवर्तन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राज्य की राजनीति की तस्वीर पूरी तरह बदल दी। तृणमूल कांग्रेस को इस चुनाव में बड़ी हार का सामना करना पड़ा और भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की।

Video: Akhilesh Yadav ने की Mamata Banerjee से मुलाकात, कहा बंगाल में वही किया जिसका…

चार मई को आए चुनाव परिणामों में भाजपा ने 207 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि तृणमूल कांग्रेस सिर्फ 80 सीटों तक सिमट गई। पिछले चुनाव में भाजपा को 77 सीटें मिली थीं, लेकिन इस बार पार्टी ने शानदार प्रदर्शन कर राजनीतिक समीकरण बदल दिए। इस जीत के साथ ही पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 15 साल लंबे शासन का अंत हो गया है।

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा शपथ ग्रहण

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

भाजपा इसे ऐतिहासिक आयोजन बनाने की तैयारी में जुटी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के साथ करीब दो दर्जन मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। इसके लिए प्रशासनिक और सुरक्षा स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि पार्टी बंगाल की कमान किस चेहरे को सौंपेगी।

Location :  Kolkata

Published :  8 May 2026, 10:37 AM IST

Related News

Advertisement