Weather Update: मॉनसून रिट्रीट का दौर शुरू, देशभर में बदल रहा मौसम का मिज़ाज

देश में मॉनसून की वापसी के बीच मौसम ने करवट ली है। कई राज्यों में दोबारा बारिश और तूफान की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की है, लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 28 September 2025, 7:46 AM IST
google-preferred

New Delhi: देशभर में मॉनसून की वापसी का सिलसिला शुरू हो चुका है। जहां कुछ राज्यों में विदाई लेता मॉनसून राहत लेकर आया, वहीं कई इलाकों में दोबारा उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में तेज़ बदलाव देखने को मिलेगा। बारिश, आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं कई राज्यों को प्रभावित करेंगी।

भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने 28 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में हल्की से भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इन राज्यों में लगातार चार दिनों तक मौसम भीगा भीगा रहने की संभावना है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ में 28 सितंबर, 2 और 3 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 2 और 3 अक्टूबर को मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, छत्तीसगढ़ भी इस दौरान बारिश से अछूता नहीं रहेगा।

प्रतीकात्मक फोटो (सोर्स: इंटरनेट)

तेज हवाएं और आंधी-तूफान का अलर्ट

1 अक्टूबर तक अंडमान-निकोबार, झारखंड और ओडिशा में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। IMD ने पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार के लिए भी अगले 7 दिनों तक आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है।

उत्तर भारत में मॉनसून का बदला मिजाज, पहाड़ों पर बारिश और मैदानों में उमस ने बढ़ाई चिंता

पश्चिम भारत में भीगेंगे कई इलाके

कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के कई हिस्सों में 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक बारिश और तूफान की संभावना है। मराठवाड़ा में बारिश का सिलसिला 29 सितंबर तक जारी रहने की संभावना है। सौराष्ट्र और कच्छ में 28 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है।

उत्तर-पूर्वी राज्यों में भारी बारिश का दौर

पूर्वोत्तर भारत में मौसम विभाग ने खासतौर से असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक अच्छी बारिश का अनुमान जताया है। 1 से 3 अक्टूबर के बीच अरुणाचल प्रदेश और 2-3 अक्टूबर को असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बाढ़ जैसे हालात भी बन सकते हैं, इसलिए संबंधित राज्य सरकारों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

यूपी में मॉनसून की वापसी: अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, उमस से फिलहाल राहत

क्यों हो रहा है मौसम में यह बदलाव?

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी प्रक्रिया के चलते यह बदलाव हो रहा है। मॉनसून की विदाई के समय अक्सर ऐसी अस्थिरता देखने को मिलती है, जिसमें देश के कुछ हिस्सों में दोबारा बारिश और तूफान का दौर शुरू हो जाता है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 28 September 2025, 7:46 AM IST