आसमान से आफत की बारिश? 23 राज्यों में IMD का अलर्ट, 80 Kmph तक हवाओं का अनुमान; जानें कब-कहां होगा असर
मानसून के बीच मौसम विभाग ने 26 अगस्त को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 23 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी है। कई इलाकों में 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। झारखंड के आसपास बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र यूपी, बिहार और मध्य भारत के मौसम को प्रभावित कर सकता है।