हिंदी
मौसम अपडेट (Img: Google)
New Delhi: उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत, बिहार और मध्य प्रदेश में अगले कई दिनों तक सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और बिहार के कुछ इलाकों में शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रह सकती है। न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया जा रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
IMD ने चेतावनी दी है कि 10 से 14 जनवरी के बीच हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, ओडिशा और कर्नाटक के उत्तरी आंतरिक हिस्सों में शीतलहर चल सकती है। ठंडी हवाओं के चलते तापमान में और गिरावट आने की आशंका है।
Weather Update: दिल्ली-यूपी में कड़ाके की ठंड, जानिए देश के अन्य राज्यों का मौसम का हाल
दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे अवदाब का असर अब दक्षिण भारत में साफ दिखाई देगा। मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों में 9 और 10 जनवरी को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 11 जनवरी को भी कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश के आसार हैं। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी गई है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर का असर बना रहने का अनुमान है।
ठंड और कोहरे का डबल अटैक: यूपी में बिगड़ने वाला है मौसम, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों में धूप निकलने से ठंड और कोहरे से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है, हालांकि कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं बिहार में स्थिति ज्यादा गंभीर बनी हुई है। 10 और 11 जनवरी को शीत दिवस और घने कोहरे के कारण दिन के तापमान में और गिरावट आ सकती है।
कश्मीर घाटी में भीषण ठंड जारी है। तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे चला गया है, जिससे डल झील के कुछ हिस्से जम गए हैं। घाटी इस समय ‘चिल्ला-ए-कलां’ के दौर से गुजर रही है, जो 29 जनवरी 2026 तक रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन ठंड का प्रकोप बना रहेगा।
Location : New Delhi
Published : 10 January 2026, 7:31 AM IST